जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

इंदौर में बस स्टैंड के आसपास खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, दस्तावेज अधूरे मिले; अखबार पर रखी थी रोटी

जन प्रकाशन 27 सितंबर 2026
3 मिनट में पढ़ें
इंदौर में बस स्टैंड के आसपास खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, दस्तावेज अधूरे मिले; अखबार पर रखी थी रोटी

4 प्रतिष्ठानों से 8 खाद्य नमूने लिए, भोपाल की लैब में होगी जांच; कमियों पर नोटिस की तैयारी

इंदौर। शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और प्रतिष्ठानों में स्वच्छता व्यवस्था की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने शनिवार को बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में निरीक्षण किया। टीम ने होटल, भोजनालय और खाद्य सामग्री विक्रेता प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों के रखरखाव, साफ-सफाई और जरूरी दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा से जुड़े रिकॉर्ड और प्रमाण-पत्र मौके पर उपलब्ध नहीं मिले।

दस्तावेज मांगे तो कई रिपोर्ट नहीं मिलीं

साउथ तुकोगंज स्थित भारतीय भोजनालय में जांच के दौरान कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण-पत्र, पेस्ट कंट्रोल प्रमाण-पत्र, खाद्य परीक्षण रिपोर्ट और पानी की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की जा सकी। टीम ने कमियों को दर्ज करते हुए प्रतिष्ठान को सुधार सूचना नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरू की है।

डाइनिंग हॉल में भी व्यवस्थाएं अधूरी

रानी सराय के साईं प्रसाद डाइनिंग हॉल में भी जरूरी दस्तावेजों की कमी सामने आई। यहां मेडिकल और पेस्ट कंट्रोल प्रमाण-पत्र के साथ खाद्य परीक्षण और पानी की जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं थी। कच्चे खाद्य पदार्थों के उचित रखरखाव की व्यवस्था और खाद्य सुपरवाइजर के प्रशिक्षण से संबंधित प्रमाण-पत्र भी टीम को नहीं मिले। यहां से मिर्ची पाउडर और हल्दी पाउडर के नमूने लिए गए।

रोटी अखबार पर रखी मिली

नीलकंठ भोजनालय में निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण-पत्र और पानी की जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं मिली। टीम को यहां रोटी समाचार-पत्र पर रखी हुई मिली। खाद्य पदार्थों को रखने के तरीके को भी निरीक्षण में दर्ज किया गया। प्रतिष्ठान से पनीर और चावल के दो नमूने लिए गए।

तेल और दाल के भी सैंपल

सिंधी कॉलोनी स्थित जेके ट्रेडर्स से सोयाबीन तेल, तिल का तेल, मूंग दाल और तुअर दाल के नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा टीम ने चारों प्रतिष्ठानों से कुल 8 नमूने एकत्र किए हैं। सभी सैंपल जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जाएंगे।

रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

खाद्य नमूनों की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उनकी गुणवत्ता के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, निरीक्षण के दौरान सामने आई दस्तावेजी और व्यवस्थागत कमियों को लेकर संबंधित प्रतिष्ठानों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए जा रहे हैं। कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के आयुक्त के निर्देशन और कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में की गई।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:मध्यप्रदेशइंदौरस्वास्थ्यराजनीतिव्यापार

सुझाई गई खबरें

त्योहार की मिठास में मिलावट का खतरा, खाद्य विभाग ने लिए 18 नमूने

28 अक्टूबर 2026

इंदौर में 12 मांगों को लेकर मेडिकल टीचर्स का आंदोलन, 30 अक्टूबर तक चलेगा विरोध

23 अक्टूबर 2026

इंदौर में सड़कों पर लगा कचरों का ढेर, आंदोलन से बिगड़ने लगी शहर की सफाई व्यवस्था

7 अक्टूबर 2026

भागीरथपुरा में मौतों के बाद भी सिस्टम नहीं जागा? नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने रिपोर्ट के आधार पर सरकार को घेरा

3 अक्टूबर 2026

WhatsApp पर भेजें

'त्योहारों से पहले आई, डायन महंगाई'

1 अक्टूबर 2026

एमजीएम मेडिकल कॉलेज से जुड़े सरकारी अस्पतालों में जांच का दायरा बढ़ा, 250 तरह की जांचें मुफ्त; हर महीने 10 हजार से ज्यादा मरीजों को फायदा

30 सितंबर 2026