
अक्टूबर की शुरुआत में ही कारोबारियों को महंगाई का झटका लगा है। 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमत में ₹62.50 की बढ़ोतरी की गई है। इससे होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और छोटे खान-पान कारोबारियों की लागत बढ़ेगी। इससे पहले सितंबर में भी कमर्शियल सिलिंडर के दाम ₹9.50 बढ़ाए गए थे। लगातार दूसरे महीने हुई बढ़ोतरी से त्योहारी सीजन में कारोबारियों का खर्च और बढ़ने की आशंका है। बढ़ी हुई लागत का असर आगे खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी पड़ सकता है। यानी कुल मिलाकर आम आदमी के लिए फिर से महंगाई डायन पेर पसार रही है।
26 अक्टूबर 2026