जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

इंदौर में 12 मांगों को लेकर मेडिकल टीचर्स का आंदोलन, 30 अक्टूबर तक चलेगा विरोध

जन प्रकाशन 23 अक्टूबर 2026
3 मिनट में पढ़ें
इंदौर में 12 मांगों को लेकर मेडिकल टीचर्स का आंदोलन, 30 अक्टूबर तक चलेगा विरोध

पहले दिन अस्पतालों में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, 29-30 अक्टूबर को नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी

इंदौर। वेतनमान का एरियर, समयमान वेतनमान, पदोन्नति और अन्य लंबित मांगों को लेकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज और डेंटल कॉलेज के चिकित्सा शिक्षक आंदोलन की राह पर हैं। मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (एमटीए) के आह्वान पर गुरुवार से शुरू हुआ चरणबद्ध आंदोलन 30 अक्टूबर तक चलेगा। पहले दिन डॉक्टरों ने विभिन्न सरकारी अस्पतालों में काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। एसोसिएशन ने हालांकि स्पष्ट किया है कि आंदोलन के दौरान मरीजों की आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं जारी रहेंगी।

कई अस्पतालों में एक साथ प्रदर्शन

आंदोलन के पहले दिन एमवाय अस्पताल, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, एमटीएच अस्पताल, कैंसर अस्पताल, चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय, मानसिक चिकित्सालय, मनोरमा राजे टीबी अस्पताल और डेंटल कॉलेज में चिकित्सा शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। एसोसिएशन का कहना है कि मांगों के निराकरण में हो रही देरी के कारण आंदोलन शुरू करना पड़ा है। अब अलग-अलग चरणों में विरोध तेज किया जाएगा।

29 और 30 अक्टूबर को सेवाओं पर असर की आशंका

एमटीए की जनरल बॉडी की बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार 22 से 24 अक्टूबर तक काली पट्टी बांधकर विरोध जताया जाएगा। इसके बाद 27 और 28 अक्टूबर को दोपहर 1 से 2 बजे तक एक घंटे का पेन डाउन प्रदर्शन होगा। अंतिम चरण में 29 और 30 अक्टूबर को नियमित सेवाएं बंद रखने का प्रस्ताव है। इन दो दिनों में मरीजों के लिए समानांतर ओपीडी चलाने की योजना बनाई गई है, ताकि उपचार की व्यवस्था पूरी तरह बाधित न हो। आपातकालीन सेवाएं पहले की तरह जारी रखने की बात कही गई है।

वेतन और करियर से जुड़ी मांगें प्रमुख

चिकित्सा शिक्षकों की 12 मांगों में डीएसीपी के लंबित प्रकरणों का निराकरण, सातवें वेतनमान और समयमान वेतनमान के एरियर का भुगतान, पदोन्नति और पद उन्नयन का लाभ प्रमुख हैं। इसके साथ ही डेंटल कॉलेज की महिला चिकित्सकों को चाइल्ड केयर लीव देने, विदेश यात्रा की मंजूरी तय समय में देने और गोपनीय प्रतिवेदन (एसीआर) देखने की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

आयुष्मान इंसेंटिव और आवास का मुद्दा भी शामिल

एसोसिएशन ने आयुष्मान इंसेंटिव का समान वितरण, लंबित भुगतान का निराकरण और चिकित्सा शिक्षकों के लिए आवासीय परिसर बनाने की मांग भी उठाई है। एमटीए अध्यक्ष डॉ. राहुल रोकड़े और सचिव डॉ. अशोक ठाकुर के अनुसार, आंदोलन का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षकों की लंबित समस्याओं का समाधान कराना है। एसोसिएशन ने भरोसा दिलाया है कि विरोध के दौरान आकस्मिक सेवाएं जारी रहेंगी और अंतिम चरण में समानांतर ओपीडी के माध्यम से मरीजों को उपचार देने का प्रयास किया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:मध्यप्रदेशइंदौरराजनीतिस्वास्थ्य

सुझाई गई खबरें

दिल्ली में इंदौर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, शहर से करीब 3 हजार कार्यकर्ता पहुंचे

2 नवंबर 2026

‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा में पोस्टर से असहज हुए कैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय, समाजसेवी को हटाने के दिए निर्देश

30 अक्टूबर 2026

भाजयुमो में 19 जिलों में नई नियुक्तियां, इंदौर ग्रामीण को भी मिला नया अध्यक्ष

30 अक्टूबर 2026

लोकतंत्र बचाने के नाम पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 30 को इंदौर में मार्च

29 अक्टूबर 2026

WhatsApp पर भेजें

त्योहार की मिठास में मिलावट का खतरा, खाद्य विभाग ने लिए 18 नमूने

28 अक्टूबर 2026

आज अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का शुभारंभ करेंगे सीएम, शहरों की सूरत बदलने का प्लान

28 अक्टूबर 2026