
इंदौर। सेंट अर्नोल्ड्स स्कूल, विजयनगर, इंदौर में आज 25 जुलाई को सहोदय समूह के अंतर्गत आने वाले क्लस्टर-I स्कूलों के कक्षा VI से VIII के विद्यार्थियों के लिए "अंतर-विधालयीन योग प्रतियोगिता 2026” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में इंदौर सहोदय स्कूल्स कॉम्प्लेक्स (ISSC), इंदौर के 20 स्कूलों ने हिस्सा लिया। टीमें आज इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सेंट अर्नोल्ड्स स्कूल के विजयनगर प्रांगण पहुंची।
फादर जॉलीचन ने प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता के ‘शुभारंभ’ की घोषणा की। इससे पूर्व, विधार्थी परिषद के सदस्यों ने गणमान्य अतिथियों को उनके बैठक स्थान तक पहुंचाया। उनके साथ क्रमशः मेजबान स्कूल के प्रिंसिपल- फादर पायस सिरियेक, मैनेजर- फादर अल्फ्रेडो फर्नांडिस, हेडमिस्ट्रेस- सिस्टर दीपिका और प्री-प्राइमरी इंचार्ज- सिस्टर सपना भी उपस्थित थे।
आज सम्पन्न हुए इस योग प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम इस प्रकार रहा
इंदौर कॉर्पोरेशन योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के दो अधिकारी, रोहित बाजपेयी और प्रदीप तिवारी तथा सेंट अरनाॅल्डस स्कूल की ओर से अजय सत्यनारायण जोशी इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के जज थे। प्रतियोगिता में आए सहोदय स्कूलों के सभी खिलाड़ियों ने इस कार्यक्रम में पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया।
विधालय प्राचार्य फादर पायस सिरियेक ने इस प्रतियोगिता के आयोजन सचिवों - विनोद नायर, प्रदीप कुमार मौर्य और फरहाना खान की विशेष सराहना की और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्हें बधाई दी।
20 सितंबर 2026