जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

'छात्रों की गूंज' से गूंजा इंदौर

जन प्रकाशन 20 सितंबर 2026
3 मिनट में पढ़ें
'छात्रों की गूंज' से गूंजा इंदौर

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’, राहुल गांधी के सामने युवाओं ने रखे सवाल; शिक्षा-रोजगार से लेकर आरक्षण तक मुद्दे उठे

इंदौर। शनिवार को इंदौर का IDA ग्राउंड युवाओं और छात्रों की आवाज का मंच बना। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। कांग्रेस ने कार्यक्रम के लिए करीब 2 लाख रजिस्ट्रेशन का दावा किया था। करीब एक घंटे के कार्यक्रम में राहुल गांधी ने छात्रों से संवाद किया और शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक व प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर बात की।

सवाल पूछने वाले छात्रों का मुद्दा

राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों की शिक्षा और उन्हें मिलने वाला माहौल देश के भविष्य से जुड़ा विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सवाल पूछने वाले छात्रों को पसंद नहीं करती। उन्होंने ‘अंधभक्त’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि सवाल न करने वाले लोग सरकार को अधिक स्वीकार्य होते हैं। इस दौरान उन्होंने कुछ वीडियो क्लिप भी दिखाईं।

मंच पर पहुंचीं छात्रों की समस्याएं

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने अपनी परेशानियां राहुल गांधी के सामने रखीं। राजगढ़ की सपना गुर्जर ने ओबीसी आरक्षण से जुड़ा मामला उठाते हुए कहा कि 13 प्रतिशत पद रोके जाने के कारण परीक्षा पास करने के बाद भी करीब 10 हजार युवाओं को नियुक्ति नहीं मिल सकी।

‘RAGA’ चश्मे से पोस्टर तक

कार्यक्रम को लेकर युवाओं में अलग तरह का उत्साह भी नजर आया। कुछ युवा ‘RAGA’ लिखे चश्मे पहने पहुंचे तो ग्वालियर से आई दिव्यांशी ‘आपसे प्यार है, इसलिए इंदौर आए हैं’ लिखा पोस्टर लेकर पहुंचीं। कार्यक्रम स्थल पर समर्थकों ने राहुल गांधी के समर्थन में नारे भी लगाए।

एयरपोर्ट से ग्राउंड तक सियासी हलचल

इंदौर पहुंचने के बाद एयरपोर्ट से रेडिसन होटल जाते समय राहुल गांधी से मिलने की कोशिश में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। कई कांग्रेस नेता उनसे मुलाकात नहीं कर पाए। इसके बाद IDA ग्राउंड में कार्यक्रम के दौरान भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे।

कार्यक्रम के चलते लंबा जाम

राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पहुंचने के दौरान सड़क पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक में एक एम्बुलेंस भी फंस गई, हालांकि रास्ता खुलने के बाद वह आगे निकल गई। कार्यक्रम में व्यवस्था संभाल रहे वॉलंटियर्स को कांग्रेस की ओर से टी-शर्ट दी गई थी। आयोजन को 31 शर्तों के साथ अनुमति मिली थी।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:देशराजनीतिमध्यप्रदेशइंदौरशिक्षा

सुझाई गई खबरें

दिल्ली में इंदौर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, शहर से करीब 3 हजार कार्यकर्ता पहुंचे

2 नवंबर 2026

सरकार ने बदले मोटर वाहन नियम, E20 से E100 तक के ईंधन के लिए खास तकनीक जरूरी

27 अक्टूबर 2026

अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी बरी, 2018 में भाजपा नेता ने दर्ज कराया था मानहानि का केस

26 अक्टूबर 2026

E100 फ्यूल को मंजूरी, इथेनॉल से चलने वाली कारों का रास्ता साफ

26 अक्टूबर 2026

लॉरेंस गैंग के हैरी बाक्सर तक पहुंचने में जुटी इंदौर क्राइम ब्रांच, विदेश में छिपे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी करने की तैयारी

WhatsApp पर भेजें

26 अक्टूबर 2026

‘100% होल व्हीट’ का दावा पड़ा भारी, CCPA ने ब्रिटानिया पर लगाया एक लाख का जुर्माना

24 अक्टूबर 2026