
अहमदाबाद। Telegram चैनलों पर Re-NEET परीक्षा के पेपर उपलब्ध कराने का विज्ञापन देने के आरोपी को गुजरात हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। आरोपी पर सह-आरोपियों के साथ मिलकर पेपर लीक की साजिश रचने और छात्रों को पेपर उपलब्ध कराने के नाम पर रकम मांगने का आरोप था।
अभियोजन के मुताबिक आरोपियों ने दो सिम कार्ड खरीदे और अलग-अलग Telegram चैनलों पर पेपर उपलब्ध कराने के विज्ञापन चलाए। विज्ञापनों में छात्रों को परीक्षा में सफलता का भरोसा दिलाया गया। फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के पेपर के लिए 25 हजार रुपए और पूरे पेपर के लिए 60 हजार रुपए की मांग की गई थी। आरोपों में 60 हजार से 10 लाख रुपए तक रकम मांगने की बात भी सामने आई।
जस्टिस हसमुख डी. सुथार ने कहा कि जांच पूरी हो चुकी है और चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। आरोपी 13 जून 2026 से जेल में है। उससे अब कोई बरामदगी या पूछताछ लंबित नहीं है। कोर्ट ने यह भी नोट किया कि आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और मामले में उसकी भूमिका के संबंध में इसके अलावा कोई अन्य आर
26 अक्टूबर 2026