
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने दबाव और मानसूनी द्रोणिका के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बारिश लगातार जारी है। रविवार को मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। राजधानी रायपुर में 154.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि दुर्ग में 181 मिलीमीटर और राजिम में 185.8 मिलीमीटर बारिश ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रायपुर में रात भर बारिश हुई है। सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही है। यह बारिश किसानों के लिए बेहद राहत भरी है। खेतों में पानी जमा होने से धान की बोनी का कार्य तेज हो गया है। हालांकि, प्रदेश के कुछ हिस्सों में अभी भी कम बारिश हुई है।
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने और खराब मौसम में नदी-नालों के पास जाने से बचने की सलाह दी है। विभाग का अनुमान है कि 8 जुलाई के बाद बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आ सकती है, जिससे स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।
रविवार को मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक प्रदेश के मध्य और उत्तरी हिस्सों में तेज बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। राजधानी समेत कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे और तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि आठ जुलाई के बाद बारिश की तीव्रता और फैलाव में कमी आ सकती है। भारी बारिश के कारण प्रदेश के कई अंदरूनी इलाकों का मुख्यधारा से संपर्क कट गया है। रपटों के ऊपर से पानी बह रहा है तो कहीं नदी पुल के ऊपर से बह रही है। राजमार्ग पर भी जल जमाव होने के समाचार हैं।
राजधानी में 154.4 मिलीमीटर, रायपुर सिटी में 153.1, माना एयरपोर्ट में 138.3 और गोबरानवापारा में 143.7 वर्षा हुई। दुर्ग जिले में 181 मिलीमीटर, पाटन में 144.8, भिलाई में 115.5, राजिम में 185.8, राजनांदगांव में 146, छुरा में 158.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बालोद, महासमुंद और धमतरी में भी झमाझम बालोद जिले के अर्जुदा में 126.5 मिलीमीटर और गुंडरदेही में 118.7 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई। मरीं बंगला देवरी में 97.5, महासमुंद जिले के कोमाखान में 102.6, महासमुंद में 81.5, बागबाहरा में 80.1, धमतरी में 73, कुरूद में 64.5 और नगरी में 42.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
4 अगस्त 2026