जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

एमपी के किसानों के लिए खुशखबर, कैबिनेट बैठक में 'कवच योजना' को मिली मंजूरी, 50 करोड़ की सहायता देगी सरकार

जन प्रकाशन 4 अगस्त 2026
2 मिनट में पढ़ें
एमपी के किसानों के लिए खुशखबर, कैबिनेट बैठक में 'कवच योजना' को मिली मंजूरी, 50 करोड़ की सहायता देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। राज्य के किसानों के हित में एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। प्रदेश की प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (PACS) के डिफाल्टर किसानों को राहत प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने 'कवच योजना' को हरी झंडी दे दी है। सरकार के इस कदम से कर्ज के बोझ तले दबे प्रदेश के हजारों किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

5000 डिफाल्टर किसानों को सीधा फायदा

मंत्रिपरिषद द्वारा मंजूर की गई 'कवच योजना' के लागू होने से प्रदेश के लगभग 5000 डिफाल्टर किसानों को सीधा लाभ प्राप्त होगा। प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों से जुड़े ये किसान लंबे समय से राहत की उम्मीद कर रहे थे। इस योजना के माध्यम से उन्हें वित्तीय संकट से उबारने और पुनः मुख्यधारा की बैंकिंग व कृषि ऋण व्यवस्था से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

50 करोड़ रुपये का योगदान करेगी सरकार

कवच योजना के क्रियान्वयन के लिए वित्तीय व्यवस्था भी तय कर दी गई है। योजना के अंतर्गत कुल राशि में राज्य सरकार और सहकारी बैंकों का आधा-आधा अंशदान रहेगा। इसमें 50 करोड़ रुपये की राशि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक (DCCB) और अपेक्स बैंक मिलकर लगाएंगे, जबकि इतनी ही राशि यानी 50 करोड़ रुपये का योगदान राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा। इस प्रकार 100 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रावधान के साथ इस योजना के जरिए डिफाल्टर किसानों का वित्तीय बोझ कम किया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:मध्यप्रदेशभोपालकृषिराजनीति

सुझाई गई खबरें

'त्योहारों से पहले आई, डायन महंगाई'

1 अक्टूबर 2026

इंदोरियों को रसोई के बजट पर एक और बोझ मुबारक, दूध के 3 रुपए बढ़े दाम

1 अक्टूबर 2026

रिकॉर्ड में पटवारी का दबदबा! एक ही परिवार के नाम 51 संपत्तियां, अब 935 रिकॉर्ड की होगी जांच

26 सितंबर 2026

RTO अफसरों पर गडकरी का तंज- ‘गांधीवादी’ हैं कई अधिकारी, नोट दिखते ही लगा देते हैं ठप्पा; गलत बस मंजूर की तो जाएगी नौकरी

26 सितंबर 2026

WhatsApp पर भेजें

बुधवार को भी जारी रहा किसानों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करने की कोशिश की

29 जुलाई 2026

किसानों के बल के आगे फेल हुआ सिस्टम, 6 घंटे जाम में फंसे रहे वाहन, बैरीकेडिंग से भी नहीं रुके वाहन

29 जुलाई 2026