
इंदौर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त आदित्य विजय (एवी) सिंह का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से प्रदेश के प्रशासनिक जगत में शोक की लहर है। वे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में प्रदेश के मुख्य सचिव रहे थे। उनके कार्यकाल के दौरान ही दिसंबर 2003 में उमा भारती के नेतृत्व में भाजपा ने प्रदेश में सरकार बनाई थी।
22 अक्टूबर 1943 को जन्मे एवी सिंह 1970 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी थे। प्रशासनिक सेवाओं में अपने लंबे अनुभव और कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सिंह ने प्रदेश और केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे मार्च 2002 से जनवरी 2004 तक मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव रहे। इससे पहले ग्वालियर और भोपाल जैसे महत्वपूर्ण जिलों में कलेक्टर के रूप में भी सेवाएं दीं। केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर भी उनकी पदस्थापना रही। मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें मध्यप्रदेश का राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था। इस पद पर रहते हुए भी उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
10 नवंबर 2026