
भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने मध्यप्रदेश के 19 जिलों में जिला अध्यक्षों और जिला महामंत्रियों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से नियुक्तियों की घोषणा की। इन नियुक्तियों के जरिए संगठन ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में युवा मोर्चा की जिला इकाइयों के लिए नई जिम्मेदारियां तय की हैं। अजय पंवार इंदौर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।
जबलपुर नगर में रवींद्र तिवारी, मऊगंज में अभिषेक मिश्रा और श्योपुर में ईश्वर जाट को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सागर, निवाड़ी, मैहर, उमरिया, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, इंदौर ग्रामीण, धार नगर, नीमच, सिवनी, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, रायसेन, अनूपपुर और मंदसौर सहित अन्य जिलों में भी नियुक्तियां की गई हैं। सूची में जिला अध्यक्षों के साथ जिला महामंत्रियों के नाम भी शामिल हैं।

28 अक्टूबर 2026