जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

कन्नौद में निकली भव्य सेवा ज्योति मशाल यात्रा, विधायक आशीष शर्मा ने किया नेतृत्व

जन प्रकाशन 8 अक्टूबर 2026
2 मिनट में पढ़ें
कन्नौद में निकली भव्य सेवा ज्योति मशाल यात्रा, विधायक आशीष शर्मा ने किया नेतृत्व

कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर लिया सेवा का संकल्प

मधुर अग्रवाल | कन्नौद। विकसित भारत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को सेवा ज्योति मशाल यात्रा का नगर कन्नौद में भव्य प्रवेश हुआ। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पंडित आशीष शर्मा के नेतृत्व एवं उपस्थिति में नगर परिषद चौराहे से बस स्टैंड तक मशाल यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हाथों में प्रज्वलित मशाल और राष्ट्र प्रथम के नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के निर्माण एवं राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति

यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं युवा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। नगर परिषद चौराहे से प्रारंभ हुई मशाल यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए बस स्टैंड पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास और सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विधायक पंडित आशीष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा को स्मरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के अपने राजनीतिक सफर में प्रधानमंत्री मोदी ने सदैव राष्ट्र प्रथम की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में देशहित में अनेक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्य हुए हैं तथा भारत विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

विधायक शर्मा ने कहा कि सेवा ज्योति मशाल यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ एवं यशस्वी जीवन, निरंतर राष्ट्रसेवा और विकसित भारत के निर्माण में उनके योगदान के प्रति सम्मान एवं शुभकामनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

ये रहे उपस्थित

यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ हुकुम पटेल, राजकुमार वर्मा, राजेश जोशी, संतोष जाट, आशीष अग्रवाल, राधेश्याम खत्री, गोलू मालवीय, अंकुश बानीवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी दीपक बानीवाल, भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी ने दी।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:मध्यप्रदेशदेवासराजनीति

सुझाई गई खबरें

दिल्ली में इंदौर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, शहर से करीब 3 हजार कार्यकर्ता पहुंचे

2 नवंबर 2026

‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा में पोस्टर से असहज हुए कैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय, समाजसेवी को हटाने के दिए निर्देश

30 अक्टूबर 2026

भाजयुमो में 19 जिलों में नई नियुक्तियां, इंदौर ग्रामीण को भी मिला नया अध्यक्ष

30 अक्टूबर 2026

लोकतंत्र बचाने के नाम पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 30 को इंदौर में मार्च

29 अक्टूबर 2026

WhatsApp पर भेजें

त्योहार की मिठास में मिलावट का खतरा, खाद्य विभाग ने लिए 18 नमूने

28 अक्टूबर 2026

आज अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का शुभारंभ करेंगे सीएम, शहरों की सूरत बदलने का प्लान

28 अक्टूबर 2026