जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

प्रेम संबंध के बाद ब्लैकमेलिंग का आरोप, कारोबारी से 20 लाख मांगे; 2.50 लाख लेते महिला गिरफ्तार

जन प्रकाशन 22 सितंबर 2026
3 मिनट में पढ़ें
प्रेम संबंध के बाद ब्लैकमेलिंग का आरोप, कारोबारी से 20 लाख मांगे; 2.50 लाख लेते महिला गिरफ्तार

जबलपुर। रियल एस्टेट कारोबारी को प्रेम संबंध के नाम पर ब्लैकमेल कर लाखों रुपए मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला ने कारोबारी को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पहले 20 लाख रुपए की मांग की। बाद में मामला 7 लाख रुपए में तय हुआ। रविवार को सौदे की पहली किस्त के रूप में 2.50 लाख रुपए लेने पहुंची महिला को पुलिस ने होटल से गिरफ्तार कर लिया।

होटल में पैसे लेते ही पुलिस ने दबोचा

मामला गोपालबाग स्थित कदम ट्री होटल का है। पुलिस को कारोबारी की शिकायत के बाद महिला को रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई गई थी। रविवार दोपहर महिला जैसे ही कारोबारी से 2.50 लाख रुपए लेकर होटल से बाहर निकलने लगी, सिविल ड्रेस में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से 2.50 लाख रुपए बरामद हुए।

पत्नी को तलाक देकर शादी का बना रही थी दबाव

पुलिस के अनुसार आरोपी महिला की पहचान पूजा रैदास (28) के रूप में हुई है, जो उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली की रहने वाली है। कारोबारी का आरोप है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और वह अब तक महिला को करीब 8 लाख रुपए दे चुका है। पिछले कुछ समय से महिला उस पर पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने का दबाव बना रही थी।

सोशल मीडिया से हुई थी पहचान

कारोबारी सार्थक सिंह (34), निवासी ग्वारीघाट, की पूजा से मुलाकात अक्टूबर 2025 में सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों एक डांस प्रोग्राम में मिले और मोबाइल नंबर साझा किए। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत और नजदीकियां बढ़ीं। बाद में विवाद की स्थिति तब बनी, जब महिला ने कथित तौर पर कारोबारी से बड़ी रकम की मांग शुरू कर दी।

18 सितंबर को दर्ज कराई शिकायत

सार्थक ने 18 सितंबर को कोतवाली थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की थी। उसने महिला पर धमकी देकर रुपए मांगने का आरोप लगाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और रविवार को तय रकम की पहली किस्त लेने पहुंची महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले में महिला से पूछताछ कर रही है और यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस पूरे मामले में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:मध्यप्रदेशजबलपुरराजनीति

सुझाई गई खबरें

दिल्ली में इंदौर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, शहर से करीब 3 हजार कार्यकर्ता पहुंचे

2 नवंबर 2026

‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा में पोस्टर से असहज हुए कैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय, समाजसेवी को हटाने के दिए निर्देश

30 अक्टूबर 2026

भाजयुमो में 19 जिलों में नई नियुक्तियां, इंदौर ग्रामीण को भी मिला नया अध्यक्ष

30 अक्टूबर 2026

लोकतंत्र बचाने के नाम पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 30 को इंदौर में मार्च

29 अक्टूबर 2026

WhatsApp पर भेजें

त्योहार की मिठास में मिलावट का खतरा, खाद्य विभाग ने लिए 18 नमूने

28 अक्टूबर 2026

आज अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का शुभारंभ करेंगे सीएम, शहरों की सूरत बदलने का प्लान

28 अक्टूबर 2026