जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

दतिया की किस्मत का फैसला आज: विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग शुरू; पहले राउंड में भाजपा आगे

जन प्रकाशन 3 अगस्त 2026
3 मिनट में पढ़ें
दतिया की किस्मत का फैसला आज: विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग शुरू; पहले राउंड में भाजपा आगे

दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। सबसे पहले टेबल नंबर 21 पर 451 डाक मतपत्रों से गिनती शुरू हुई है, इसके बाद ईवीएम के मतों की गणना प्रारंभ हुई। पहले राउंड में भाजपा 909 वोटों से आगे हैं। भाजपा के आशुतोष तिवारी, कांग्रेस के घनश्याम सिंह और सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में आईं किन्नर संजना समेत कुल 21 प्रत्याशी मैदान में हैं।

पूरी उम्मीद है कि भाजपा की जीत होगी

विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना 15 राउंड में पूरी होगी और दोपहर तक परिणाम स्पष्ट होने की संभावना है। मतगणना के लिए 20 टेबल ईवीएम की गिनती तथा एक टेबल डाक मतपत्रों के लिए लगाई गई है। प्रत्येक टेबल पर एक सुपरवाइजर, एक गणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात है। मतगणना कार्य में 350 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की व्यापक तैनाती की गई है। उपचुनाव में 71.42 प्रतिशत मतदान हुआ था। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि दतिया की जनता ने अपना नया विधायक किसे चुना है। मतगणना शुरू होने से पूर्व भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी मतगणना स्थल पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि भाजपा की जीत होगी।

नौ प्रतिशत कम रहा मतदान

एसआईआर के बाद हुए पहले चुनाव में यहां मतदान 71.44 प्रतिशत रहा, जो 2023 की तुलना में लगभग नौ प्रतिशत कम रहा। तब मतदान लगभग 80 प्रतिशत रहा था। महिलाओं का मतदान भी 12 प्रतिशत घटा है। इससे कांग्रेस के नेता उत्साहित हैं, क्योंकि यह माना जाता है कि पिछले विधानसभा चुनाव में लाड़ली बहना योजना के कारण महिलाओं ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया था।

2 लाख लोगों ने डाले वोट

दतिया में मतदान में 1 लाख 57 हजार 473 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। 30 जुलाई को हुए मतदान में कुल 2 लाख 20 हजार 410 मतदाताओं में से 71.44 प्रतिशत ने वोट डाला, जो 2023 के विधानसभा चुनाव की तुलना में लगभग 9 प्रतिशत कम है। मतदान के दौरान सिरोल और जिगना में फर्जी वोटिंग के आरोप लगे, जबकि बूथ नंबर-51 पर बूथ कैप्चरिंग की कोशिश की गई। रामसागर मतदान केंद्र से कांग्रेस के पोलिंग एजेंट अभिनय सिंह कुशवाहा को पुलिस ने हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:मध्यप्रदेशभोपालग्वालियरराजनीति

सुझाई गई खबरें

दिल्ली में इंदौर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, शहर से करीब 3 हजार कार्यकर्ता पहुंचे

2 नवंबर 2026

‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा में पोस्टर से असहज हुए कैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय, समाजसेवी को हटाने के दिए निर्देश

30 अक्टूबर 2026

भाजयुमो में 19 जिलों में नई नियुक्तियां, इंदौर ग्रामीण को भी मिला नया अध्यक्ष

30 अक्टूबर 2026

लोकतंत्र बचाने के नाम पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 30 को इंदौर में मार्च

29 अक्टूबर 2026

WhatsApp पर भेजें

त्योहार की मिठास में मिलावट का खतरा, खाद्य विभाग ने लिए 18 नमूने

28 अक्टूबर 2026

आज अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का शुभारंभ करेंगे सीएम, शहरों की सूरत बदलने का प्लान

28 अक्टूबर 2026