
दतिया। आज दतिया विधानसभा में हुए उपचुनाव के परिणाम आने वाले हैं। इस परिणाम के एक दिन पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को पार्टी ने निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी और वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ सार्वजनिक टिप्पणी की थी।
कांग्रेस आलाकमान ने यह कड़ा कदम राजेन्द्र भारती के द्वारा अनुशासनहीनता और पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयानबाजी करने के गंभीर आरोपों के चलते उठाए हैं। अब राजेंद्र भारती पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किए गए हैं। निलंबन का यह आदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की ओर से जारी किया गया है।
बता दें कि दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान संपन्न हुआ था और आज मतों की गिनती होनी है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने पार्टी हाईकमान को एक लिखित शिकायत भेजी थी। शिकायत में पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पर गंभीर भितरघात और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। घनश्याम सिंह का आरोप था कि राजेंद्र भारती ने पार्टी को हरवाने के लिए Wबीजेपी से फंडिंग ली और सोची-समझी साजिश के तहत कांग्रेस के खिलाफ काम किया। प्रत्याशी ने उन्हें पार्टी से पूरी तरह निष्कासित करने की मांग की थी, जिसके बाद संगठन ने यह कार्रवाई की है।
28 अक्टूबर 2026