जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

किसान आंदोलन हुआ तेज, प्रशासन की रोक-टोक के बावजूद लगातार आगे बढ़ रहा आंदोलन, 100 प्रतिशत उपज समर्थन मूल्य पर खरीदने की मांग

जन प्रकाशन 28 जुलाई 2026
2 मिनट में पढ़ें
किसान आंदोलन हुआ तेज, प्रशासन की रोक-टोक के बावजूद लगातार आगे बढ़ रहा आंदोलन, 100 प्रतिशत उपज समर्थन मूल्य पर खरीदने की मांग

भोपाल। मूंग की पूरी उपज समर्थन मूल्य पर खरीदने सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आज संयुक्त किसान मोर्चा का आंदोलन और तेज हो गया। नर्मदापुरम से भोपाल के लिए निकली किसानों की पदयात्रा प्रशासन की रोक-टोक के बावजूद लगातार आगे बढ़ रही है। पुलिस ने नेशनल हाईवे-45 पर बैरिकेडिंग कर किसानों को रोकने की कोशिश की, लेकिन 500 से अधिक किसान बैरिकेड पार कर पैदल ही वैकल्पिक रास्तों से मंडीदीप होते हुए भोपाल की ओर बढ़ गए। स्थिति को देखते हुए रायसेन, विदिशा, सीहोर, नर्मदापुरम और बैतूल से भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

आंदोलन के कारण यातायात प्रभावित

किसानों के भोपाल की ओर बढ़ने के कारण ओबैदुल्लागंज-भोपाल मार्ग पर यातायात प्रभावित है। इसके साथ जबलपुर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए सुल्तानपुर मार्ग भी प्रभावित होने की सूचना है।

100 प्रतिशत उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी जाए

किसानों की मांगों की सूची में मूंग की 100 प्रतिशत उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी जाए, ई-टोकन व्यवस्था खत्म की जाए, एमएसपी पर खरीद की कानूनी गारंटी दी जाए, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सुधार किया जाए, अघोषित बिजली कटौती बंद की जाए, अनुदान पर ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए जाएं, ग्रामीण सड़कों का निर्माण कराया जाए, भारत-अमेरिका ट्रेड डील समाप्त करने की मांग की है।

बैरिकेडिंग लगाकर रोकी आवाजाही

पुलिस ने किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए टोल नाके और 11 मील के पास बैरिकेडिंग कर दी है। वहीं, पीछे की ओर भी बैरिकेडिंग लगाकर किसानों की आवाजाही सीमित कर दी गई है।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:मध्यप्रदेशभोपालराजनीतिकृषि

सुझाई गई खबरें

दिल्ली में इंदौर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, शहर से करीब 3 हजार कार्यकर्ता पहुंचे

2 नवंबर 2026

‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा में पोस्टर से असहज हुए कैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय, समाजसेवी को हटाने के दिए निर्देश

30 अक्टूबर 2026

भाजयुमो में 19 जिलों में नई नियुक्तियां, इंदौर ग्रामीण को भी मिला नया अध्यक्ष

30 अक्टूबर 2026

लोकतंत्र बचाने के नाम पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 30 को इंदौर में मार्च

29 अक्टूबर 2026

WhatsApp पर भेजें

त्योहार की मिठास में मिलावट का खतरा, खाद्य विभाग ने लिए 18 नमूने

28 अक्टूबर 2026

आज अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का शुभारंभ करेंगे सीएम, शहरों की सूरत बदलने का प्लान

28 अक्टूबर 2026