
रायपुर। सोमवार को रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत भाटागांव स्थित रिंग रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। यहां एक कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि कार और ट्रक दोनों तेज गति से चल रहे थे। इसी दौरान भाटागांव के पास दोनों वाहन आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर के बाद सड़क पर यातायात बूरी तरह प्रभावित हो गया और रिंग रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कुछ समय तक लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल यातायात व्यवस्था संभाली और सड़क पर फंसे वाहनों को धीरे-धीरे निकलवाया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक को सड़क से हटाने की कार्रवाई की गई, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। राहत की बात यह यह कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
इस सड़क हादसे में कार और ट्रक दोनों को नुकसान पहुंचा है। दोनों गाड़ियां बुरी तरह से छतिग्रस्त हुई है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।
28 अक्टूबर 2026