जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

कन्नौद में गौवंश और बकरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत पांच गिरफ्तार

जन प्रकाशन 19 अक्टूबर 2026
2 मिनट में पढ़ें
कन्नौद में गौवंश और बकरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत पांच गिरफ्तार

आरोपी के पास से 12 बोर का देसी कट्टा बरामद,

वारदात में इस्तेमाल ब्रेजा कार और दो मोबाइल जब्त

मधुर अग्रवाल/ कन्नौद। देवास जिले के कन्नौद थाना क्षेत्र में गौवंश और बकरा-बकरी चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले कथित संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना यूसुफ लाला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 12 बोर का देसी कट्टा बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चोरी और गौवंश तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की गई।

पानीगांव रोड पर घेराबंदी कर पकड़ा सरगना

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सौम्या जैन और एसडीओपी कन्नौद आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, मुखबिरों और पारंपरिक पुलिसिंग की मदद से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पानीगांव रोड पर घेराबंदी कर मुख्य आरोपी यूसुफ को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से देसी कट्टा मिला। पूछताछ में सामने आए अन्य आरोपियों में मोहसिन, आकिब पिता मोहम्मद सफी, अशरफ पिता सफी और मुख्तियार शामिल हैं। ये सभी इंदौर के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।

इंदौर में बेचते थे चोरी के पशु, कार और मोबाइल जब्त

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने ग्रामीण क्षेत्रों से गौवंश और बकरा-बकरी चोरी कर इंदौर के जावेद लाला के माध्यम से बेचने की जानकारी दी। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल मुख्य आरोपी यूसुफ लाला की मारुति विटारा ब्रेजा कार और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए। सभी पांच आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने गिरोह के खिलाफ संगठित अपराध की धारा बढ़ाई है और अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रहे हैं। कार्रवाई में उपनिरीक्षक दीपक भोंडे, प्रधान आरक्षक धन्नालाल चौरे और आरक्षक योगेंद्र सिंह व राजेंद्र सिंह का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:मध्यप्रदेशदेवासइंदौर

सुझाई गई खबरें

दिल्ली में इंदौर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, शहर से करीब 3 हजार कार्यकर्ता पहुंचे

2 नवंबर 2026

अवैध शराब से मौतों के बाद तस्करी रोकने पहुंचे टीआई की गई जान

2 नवंबर 2026

‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा में पोस्टर से असहज हुए कैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय, समाजसेवी को हटाने के दिए निर्देश

30 अक्टूबर 2026

एमपी में ठंड का का असर, चक्रवात से प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार

30 अक्टूबर 2026

WhatsApp पर भेजें

भाजयुमो में 19 जिलों में नई नियुक्तियां, इंदौर ग्रामीण को भी मिला नया अध्यक्ष

30 अक्टूबर 2026

लोकतंत्र बचाने के नाम पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 30 को इंदौर में मार्च

29 अक्टूबर 2026