जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

एमपी में ठंड का का असर, चक्रवात से प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार

जन प्रकाशन 30 अक्टूबर 2026
2 मिनट में पढ़ें
एमपी में ठंड का का असर, चक्रवात से प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार

पूर्वी मध्यप्रदेश में ज्यादा असर की संभावना

तेज हवाओं और गरज-चमक को लेकर सतर्क रहने की जरूरत

भोपाल। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात ‘अर्नब’ का असर दूसरे दिन भी मध्यप्रदेश में दिखाई दिया। भोपाल समेत कई जिलों में आसमान पर बादल छाए रहे। गुरुवार सुबह सिंगरौली, पांढुर्णा, रायसेन, विदिशा, भोपाल और सागर में बारिश हुई। अचानक बदले मौसम के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं ठंडी हवाओं से मौसम में ठंडक घुल गई। वहीं, नर्मदापुरम में धुंध छाई रही। मंडला में बुधवार शाम तेज हवाओं के साथ बारिश हुई थी।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, चक्रवात कमजोर पड़ने के बावजूद पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश का असर बना रह सकता है। अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी और पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम, जबकि कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। प्रदेश के मध्यवर्ती इलाकों में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं।

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 31 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की उम्मीद है। हालांकि, अलग-अलग जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। ऐसे में किसानों को खुले में रखी कृषि उपज को सुरक्षित रखने और लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:मध्यप्रदेशभोपालपर्यावरण

सुझाई गई खबरें

बारिश ने बढ़ाई चिंता, इंदौर सहित 12 जिलों पर सूखे का संकट

28 अक्टूबर 2026

इंदौर में जल संकट की आहट, 361 नलकूप बंद; टैंकरों के भरोसे आपूर्ति की तैयारी

25 अक्टूबर 2026

इंदौर समेत 11 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, रात के तापमान में आएगी गिरावट

22 अक्टूबर 2026

दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, 4.9 रही तीव्रता; चमोली में था केंद्र

7 अक्टूबर 2026

WhatsApp पर भेजें

दिल्ली में सर्दियों से पहले सरकार का बड़ा प्लान, 1 नवंबर से आधे कर्मचारी करेंगे घर से काम

28 सितंबर 2026

इंदौर में दिन में तेज धूप, शाम को बारिश के आसार; MP में मौसम फिर ले रहा करवट

18 सितंबर 2026