जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, नाबालिग को ड्राइविंग कराने पर भी कार्रवाई

जन प्रकाशन 8 अक्टूबर 2026
2 मिनट में पढ़ें
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, नाबालिग को ड्राइविंग कराने पर भी कार्रवाई

मधुर अग्रवाल | कन्नौद- सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और वाहन चालकों की लापरवाही रोकने के लिए कन्नौद पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने और नाबालिगों से वाहन चलवाने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सोम्या और एसडीओपी आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में वाहन चेकिंग की जा रही है।

शराब के नशे में मिले तीन चालक

चेकिंग के दौरान तीन ट्रक चालकों के शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने ट्रक क्रमांक MH 40 BG 9695 के चालक धनराज पिता दुरक्षा निवासी सोनाघाटी, बैतूल, MP09 GH 0157 के चालक ओमप्रकाश पिता रामेश्वर निवासी भमोरी, बागली और MP09 BK 2114 के चालक अंतिम पिता ओमशंकर निवासी कोलारी, देवास को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया।

धारा 185 में कार्रवाई, 10-10 हजार का जुर्मानामेडिकल परीक्षण में शराब सेवन की पुष्टि होने पर तीनों चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने प्रत्येक चालक पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया।

नाबालिग को बाइक चलवाना पड़ा भारीवाहन चेकिंग के दौरान Honda Shine क्रमांक MP41 ZF 0221 नाबालिग द्वारा चलाते हुए मिली। पुलिस ने वाहन के संरक्षक रुखसाना पति निसार निवासी कन्नौद के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की और प्रकरण न्यायालय में पेश किया।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:मध्यप्रदेशइंदौरदेवास

सुझाई गई खबरें

दिल्ली में इंदौर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, शहर से करीब 3 हजार कार्यकर्ता पहुंचे

2 नवंबर 2026

अवैध शराब से मौतों के बाद तस्करी रोकने पहुंचे टीआई की गई जान

2 नवंबर 2026

‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा में पोस्टर से असहज हुए कैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय, समाजसेवी को हटाने के दिए निर्देश

30 अक्टूबर 2026

एमपी में ठंड का का असर, चक्रवात से प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार

30 अक्टूबर 2026

WhatsApp पर भेजें

भाजयुमो में 19 जिलों में नई नियुक्तियां, इंदौर ग्रामीण को भी मिला नया अध्यक्ष

30 अक्टूबर 2026

लोकतंत्र बचाने के नाम पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 30 को इंदौर में मार्च

29 अक्टूबर 2026