जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

एथेनॉल विवाद पर भड़के भाजपा सांसद, कहा- “शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा क्या?”

जन प्रकाशन 10 अगस्त 2026
3 मिनट में पढ़ें
एथेनॉल विवाद पर भड़के भाजपा सांसद, कहा- “शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा क्या?”

सांसद जनार्दन मिश्रा ने एथेनॉल मिलाने का विरोध करने वालों पर साधा निशाना

सांसद ने पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिलाने की केंद्र सरकार की नीति का किया बचाव

रीवा। पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की केंद्र सरकार की नीति का बचाव करते हुए भाजपा के रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने ऐसा बयान दे दिया, जिस पर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। एथेनॉल मिश्रण का विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए सांसद ने आक्रामक अंदाज में कहा- “शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा? देश में शुद्ध पेट्रोल है ही नहीं, तो कहां से आएगा?” उनके इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

सांसद ने 20 फीसदी एथेनॉल मिश्रण का किया बचाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भोपाल-रीवा और कोलकाता-रीवा फ्लाइट के लिए आयोजित कार्यक्रम में सांसद जनार्दन मिश्रा संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिलाने की केंद्र सरकार की नीति का बचाव किया। उन्होंने कहा कि "देश में केवल करीब 20 फीसदी पेट्रोल-डीजल का उत्पादन होता है, जबकि बड़ी मात्रा में तेल विदेशों से आयात करना पड़ता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिलाने की बात कही तो इसका विरोध शुरू हो गया और कहा जाने लगा कि एथेनॉल नहीं, केवल शुद्ध पेट्रोल चाहिए। शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा? देश में शुद्ध पेट्रोल है ही नहीं तो कहां से आएगा।”

सांसद बोले- हिंदुस्तान में एथेनॉल से चल सकती हैं गाड़ियां

जनार्दन मिश्रा ने कहा कि ऑटोमोबाइल कंपनियों का कहना है कि वाहनों के इंजन में एथेनॉल मिश्रित ईंधन के इस्तेमाल को लेकर कोई बड़ी दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने दावा किया कि भारत में एथेनॉल से वाहन चलाने की क्षमता मौजूद है।

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की गाड़ी एथेनॉल से चलेगी, चल सकती है। सांसद ने एथेनॉल को देश की ऊर्जा जरूरतों और आत्मनिर्भरता से जोड़ते हुए सरकार की नीति का समर्थन किया।

तेल आयात की दूरी का भी दिया हवाला

सांसद ने तेल आयात की प्रक्रिया का जिक्र करते हुए कहा कि विदेशों से तेल की आपूर्ति के लिए जहाजों को करीब 18 हजार किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे में पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की नीति का उद्देश्य आयात पर निर्भरता कम करना भी है।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:मध्यप्रदेशजबलपुरव्यापारराजनीति

सुझाई गई खबरें

त्योहार की मिठास में मिलावट का खतरा, खाद्य विभाग ने लिए 18 नमूने

28 अक्टूबर 2026

सरकार ने बदले मोटर वाहन नियम, E20 से E100 तक के ईंधन के लिए खास तकनीक जरूरी

27 अक्टूबर 2026

E100 फ्यूल को मंजूरी, इथेनॉल से चलने वाली कारों का रास्ता साफ

26 अक्टूबर 2026

‘100% होल व्हीट’ का दावा पड़ा भारी, CCPA ने ब्रिटानिया पर लगाया एक लाख का जुर्माना

24 अक्टूबर 2026

80,775 किमी सड़क नेटवर्क, 45 नेशनल हाईवे फिर भी कितना आसान हुआ सफर?

WhatsApp पर भेजें

24 अक्टूबर 2026

फेसबुक पर शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा, वॉटर पार्क संचालक से 8.59 लाख की ठगी

23 अक्टूबर 2026