जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

फेसबुक पर शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा, वॉटर पार्क संचालक से 8.59 लाख की ठगी

जन प्रकाशन 23 अक्टूबर 2026
3 मिनट में पढ़ें
फेसबुक पर शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा, वॉटर पार्क संचालक से 8.59 लाख की ठगी

फर्जी ट्रेडिंग खाते में दिखाया 29 लाख का प्रॉफिट,

IPO में शेयर दिलाने के नाम पर मांगे 18 लाख रुपए और

इंदौर। शेयर बाजार में कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का लालच इंदौर के एक वॉटर पार्क संचालक को भारी पड़ गया। फेसबुक पर शेयर ट्रेडिंग का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन निवेश के जाल में फंसे संचालक से आरोपियों ने 8.59 लाख रुपए जमा करा लिए। भरोसा जीतने के लिए फर्जी ट्रेडिंग खाते में 29 लाख रुपए का मुनाफा भी दिखाया। इसके बाद IPO में शेयर आवंटित होने का दावा कर 18 लाख रुपए और मांगे। शक होने पर पीड़ित ने पड़ताल की तो ठगी का खुलासा हुआ। हीरा नगर पुलिस ने रितेश कुमार निमाड़े की शिकायत पर शुक्रवार को केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

फेसबुक विज्ञापन से वॉट्सऐप ग्रुप तक पहुंचाया

रितेश कुमार निमाड़े वॉटर पार्क का संचालन करते हैं। उन्होंने 12 अगस्त को फेसबुक पर शेयर बाजार से जुड़ा एक विज्ञापन देखा था। लिंक पर क्लिक करने के बाद उन्हें CLIMB HIGHER - 993 नाम के वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया गया। यहां BLST के नाम से शेयर खरीदने और बेचने के टिप्स दिए जाते थे। शुरुआत में 10 से 20 प्रतिशत तक मुनाफा दिखाकर उन्हें निवेश के लिए प्रोत्साहित किया गया।

महिला ने दस्तावेज लेकर शुरू कराया ट्रेडिंग का खेल

आरोपियों ने रितेश से आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज लिए। आवेदन के सत्यापन के नाम पर वॉट्सऐप वीडियो कॉल भी की गई। कॉल करने वाली महिला ने अपना नाम वंशिका बताया और दो दिन में अकाउंट चालू होने की बात कही। 18 अगस्त को उसने आवेदन स्वीकार होने की जानकारी दी। इसके बाद 25 अगस्त से उसके निर्देश पर ट्रेडिंग शुरू हुई। रितेश ने अलग-अलग चरणों में करीब 8 लाख 59 हजार रुपए जमा कर दिए। इस दौरान ट्रेडिंग खाते में 29 लाख रुपए का मुनाफा दिखाया गया।

51 रुपए प्रति शेयर पर IPO दिलाने का दावा

10 सितंबर को ग्रुप में कार्बन स्टील इंजीनियरिंग लिमिटेड का IPO आने की जानकारी दी गई। आरोपियों ने करीब 51 रुपए प्रति शेयर की दर से शेयर दिलाने का दावा किया। 12 सितंबर को IPO खुलने पर रितेश के खाते में 47 लाख रुपए मूल्य के 92 हजार शेयर आवंटित होना दिखाया गया। इसके बाद उनसे 18 लाख रुपए और जमा करने को कहा गया। रकम नहीं देने पर IPO का सब्सक्रिप्शन रद्द होने की चेतावनी भी दी गई।

दूसरे निवेशकों से संपर्क किया तो सामने आई सच्चाई

बड़ी रकम जमा करने से पहले रितेश ने ग्रुप के दूसरे सदस्यों से संपर्क करने की कोशिश की। कई नंबर बंद मिले या कवरेज क्षेत्र से बाहर थे। इसी दौरान नागपुर के एक व्यक्ति ने उन्हें बताया कि CLIMB HIGHER - 993 फर्जी ऐप है और इसके जरिए लोगों को ठगा जा रहा है। इसके बाद रितेश ने वंशिका से पैसे वापस मांगे, लेकिन उसने कॉल उठाना बंद कर दिया।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:देशटेक्नोलॉजीव्यापारमध्यप्रदेशइंदौर

सुझाई गई खबरें

सरकार ने बदले मोटर वाहन नियम, E20 से E100 तक के ईंधन के लिए खास तकनीक जरूरी

27 अक्टूबर 2026

अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी बरी, 2018 में भाजपा नेता ने दर्ज कराया था मानहानि का केस

26 अक्टूबर 2026

E100 फ्यूल को मंजूरी, इथेनॉल से चलने वाली कारों का रास्ता साफ

26 अक्टूबर 2026

लॉरेंस गैंग के हैरी बाक्सर तक पहुंचने में जुटी इंदौर क्राइम ब्रांच, विदेश में छिपे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी करने की तैयारी

26 अक्टूबर 2026

‘100% होल व्हीट’ का दावा पड़ा भारी, CCPA ने ब्रिटानिया पर लगाया एक लाख का जुर्माना

WhatsApp पर भेजें

24 अक्टूबर 2026

अरुणाचल में चीन से तनाव के बीच ITBP की नई तैयारी, ड्रोन और कमांडो पर जोर

24 अक्टूबर 2026