जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

मलबे में तब्दील हुए सपनों के घर, अपनों के सामने उजड़ गई जिंदगीभर की कमाई

जन प्रकाशन 24 नवंबर 2026
3 मिनट में पढ़ें
मलबे में तब्दील हुए सपनों के घर, अपनों के सामने उजड़ गई जिंदगीभर की कमाई

कृष्णबाग कॉलोनी में 42 मकानों पर चला बुलडोजर, कोई अपने आशियाने को टूटते देख रोया तो किसी ने सुनाई बेघर होने की दर्दभरी कहानी

80 से ज्यादा परिवारों के सामने खड़ा हुआ रहने का संकट, आंखों के सामने बिखर गया जिंदगीभर का सपना

इंदौर। जिस घर को बनाने में पूरी जिंदगी की कमाई लगा दी, जहां बच्चों का बचपन बीता और परिवार ने भविष्य के सपने बुने, सोमवार को वही आशियाना कुछ ही देर में मलबे में बदल गया। एमआर-10 से लगी कृष्णबाग कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई के दौरान 42 मकानों को तोड़ दिया गया। बुलडोजर की हर चोट के साथ रहवासियों की उम्मीदें भी टूटती नजर आईं। कोई अपने घर की दीवारों को आखिरी बार देखता रहा तो किसी की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। घर छिनने का दर्द लोगों की जुबां पर साफ दिखाई दिया।

पूरी कमाई चली गई, अब सड़क पर आ गए

रेवती बाई ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि प्लॉट बेचने वालों ने उनकी पूरी जिंदगी की कमाई ले ली। घर बनाने में जो कुछ था, सब लगा दिया। अब मकान भी नहीं रहा और वे सड़क पर आ गए हैं। खालिदा ने बताया कि उनका दो कमरों का मकान था, जिसे दो साल पहले ही तोड़ दिया गया था। तब से वे किराए के मकान में रहने को मजबूर हैं। वहीं धरने पर बैठे राजेश बैरागी का दर्द भी कुछ ऐसा ही था। उन्होंने कहा कि 30 साल से यहां रह रहे थे। नगर निगम को संपत्ति कर भी देते थे, लेकिन आज न मकान बचा और न कोई मुआवजा मिला।

80 से ज्यादा परिवारों के सामने छत का सवाल

कृष्णबाग कॉलोनी में 71 मकानों में 80 से अधिक परिवार रहते थे। प्रशासन की कार्रवाई के बाद कई परिवारों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि अब वे जाएं तो कहां जाएं। किसी ने कार्रवाई का विरोध किया तो किसी ने खुद मकान हटाने के लिए कुछ समय मांगा। जिन घरों में कल तक परिवारों की रोजमर्रा की जिंदगी चल रही थी, वहां अब मलबा और टूटे सामान दिखाई दे रहे हैं।

42 मकान टूटे, 22 स्ट्रक्चर अभी बाकी

जूनी इंदौर एसडीएम घनश्याम धनगर के मुताबिक कॉलोनी में कुल 71 मकान थे। इनमें से कुछ मकान दो साल पहले तोड़े गए थे, लेकिन कुछ जगह दोबारा निर्माण हो गया था। कुल 64 से 65 स्ट्रक्चर थे, जिनमें से सोमवार को 42 हटाए गए हैं। अब 22 स्ट्रक्चर बाकी हैं। इनमें से कुछ रहवासी खुद ही हटा रहे हैं।

23 याचिकाकर्ताओं को मिली अंतरिम राहत

अधिकारियों ने बताया कि 23 याचिकाकर्ता हाईकोर्ट पहुंचे थे। इनके मामलों में धारा 250 के तहत कार्रवाई पूरी नहीं हुई थी। बाद में इनका रिप्रेजेंटेशन कोर्ट के सामने रखा गया। फिलहाल इन्हें अंतरिम राहत मिली हुई है।

26 नवंबर तक सौंपना है जमीन का कब्जा

कृष्णबाग कॉलोनी की जमीन ग्राम खजराना के सर्वे नंबर 66/2(क), रकबा 0.720 हेक्टेयर में आती है। न्याय नगर संस्था से जुड़े विवाद के बाद यह जमीन मेसर्स श्रीराम बिल्डर्स के स्वामित्व में है। हाईकोर्ट ने 27 अक्टूबर 2026 को प्रशासन को अतिक्रमण हटाकर 30 दिनों में जमीन का खाली कब्जा सौंपने के निर्देश दिए थे। इसके लिए 26 नवंबर की समयसीमा तय है।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:मध्यप्रदेशइंदौरराजनीति

सुझाई गई खबरें

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर रामदेव की खरी-खरी, बोले- सनातन के नाम पर पाखंड बंद करो

24 नवंबर 2026

हाईकोर्ट के आदेश के बाद कृष्ण बाग कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई शुरू, 62 मकान हटेंगे

23 नवंबर 2026

दान के मामले में भी विनोद अग्रवाल का बढ़ा कद, देश में 60वां स्थान

23 नवंबर 2026

10 लाख की पेनाल्टी का डर दिखाकर मांगी रिश्वत, डेढ़ लाख लेते ही पहुंच गई एसीबी की टीम, जीएसटी की असिस्टेंट कमिश्नर और सीए गिरफ्तार

23 नवंबर 2026

WhatsApp पर भेजें

बौनेपन को भी दिव्यांगता की श्रेणी में शामिल किया गया, केंद्र ने बदले आकलन के नियम

21 नवंबर 2026

इंदौर की गोमा की फेल अब रहेगी तीसरी आंख की निगरानी में, इलाके में लगाए गए 100 सीसीटीवी कैमरे

20 नवंबर 2026