जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग, 1500 यात्रियों में मची भगदड़

जन प्रकाशन 7 नवंबर 2026
3 मिनट में पढ़ें
कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग, 1500 यात्रियों में मची भगदड़

इंजन के पास जनरल कोच से शुरू हुई आग, देखते ही देखते तीन डिब्बे पूरी तरह जले

जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदे यात्री, रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेन चलाकर यात्रियों को भेजा

पंजाब। चलती ट्रेन में अचानक आग लगने से शुक्रवार दोपहर यात्रियों के बीच दहशत फैल गई। अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग की शुरुआत इंजन के पास लगे जनरल कोच से हुई। कुछ ही देर में लपटों ने आसपास के तीन अन्य डिब्बों को भी अपनी चपेट में ले लिया। डिब्बों से उठता धुआं और आग की लपटें देखकर यात्रियों में भगदड़ जैसे हालात बन गए। ट्रेन रुकते ही लोग सामान छोड़कर बाहर निकलने लगे। कई यात्रियों ने जान बचाने के लिए ट्रेन से छलांग लगा दी और पास के खेतों की तरफ भागे।

हादसा दोपहर करीब 1:15 बजे फतेहगढ़ साहिब के साधूगढ़ और पटियाला के सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। ट्रेन में करीब 1500 यात्री सवार थे। रेलवे और दमकल विभाग को सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। शुरुआती जांच में कोच के पंखे में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह बताया जा रहा है।

तीन कोच पूरी तरह जले, चौथे को भी नुकसान

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन नंबर 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस 22 कोच वाली अनारक्षित ट्रेन थी। आग से तीन जनरल कोच पूरी तरह प्रभावित हुए, जबकि चौथे कोच में भी आग पहुंच गई। अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी यात्री के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है।

यात्रियों को पहुंचाया सुरक्षित, ट्रैक पर बहाल हुआ संचालन

आग बुझाने और प्रभावित डिब्बों को हटाने के बाद रेलवे ने यात्रियों की आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की। यात्रियों को घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर सराय बंजारा स्टेशन पहुंचने के लिए कहा गया। यहां से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए दो स्पेशल ट्रेन रवाना की गईं। जले हुए कोच को ट्रैक से हटाने के बाद रेल परिचालन भी बहाल कर दिया गया। रेलवे प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि चलती ट्रेन के कोच में आग किस वजह से लगी और इतनी तेजी से दूसरे डिब्बों तक कैसे फैल गई।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:देशराजनीति

सुझाई गई खबरें

इस दिवाली घर आए सुख-समृद्धि

7 नवंबर 2026

CAT 2026 के एडमिट कार्ड जारी, 29 नवंबर को होगी परीक्षा

7 नवंबर 2026

तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने से इनकार

6 नवंबर 2026

दिल्ली में जहरीली हवा का हमला, AQI 482 पर पहुंचा; हालात चिंताजनक

5 नवंबर 2026

बाल मजदूरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, विशेष सेल बनाने के निर्देश

4 नवंबर 2026

WhatsApp पर भेजें

राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुरी के नामांकन पर घमासान

3 नवंबर 2026