जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

दिल्ली में जहरीली हवा का हमला, AQI 482 पर पहुंचा; हालात चिंताजनक

जन प्रकाशन 5 नवंबर 2026
3 मिनट में पढ़ें
दिल्ली में जहरीली हवा का हमला, AQI 482 पर पहुंचा; हालात चिंताजनक

दिवाली से पहले प्रदूषण ने बढ़ाई मुश्किलें, पराली के धुएं और थमी हवाओं ने बिगाड़ी स्थिति;

शुक्रवार तक राहत की उम्मीद कम

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगा है। सुबह की शुरुआत साफ हवा के बजाय धुंध और जहरीले वातावरण के बीच हो रही है। गुरुवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 482 दर्ज किया गया। यह गंभीर श्रेणी का स्तर है, जिसमें खुले में सांस लेना भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। शहर के सात निगरानी केंद्रों पर भी प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया। आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसी शिकायतें बढ़ने लगी हैं। दिवाली से पहले बिगड़ते हालात ने प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है।

एक दिन में दोगुना हुआ पराली का योगदान

दिल्ली की हवा में घुल रहे जहर के पीछे पराली का धुआं भी बड़ी वजह बन रहा है। गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के प्रदूषण में पराली जलाने की हिस्सेदारी बढ़कर 16.2 प्रतिशत हो गई, जबकि बुधवार को यह 8.2 प्रतिशत थी। यानी एक दिन में पराली के धुएं का योगदान लगभग दोगुना हो गया। रिपोर्ट में प्रदूषण के करीब 69 प्रतिशत हिस्से के लिए बाहरी स्रोतों को जिम्मेदार बताया गया है। स्थानीय प्रदूषण के साथ पड़ोसी राज्यों से आने वाला धुआं भी दिल्ली की हवा को खराब कर रहा है।

पंजाब के पांच जिलों से मांगा जवाब

पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने पंजाब के बरनाला, बठिंडा, फाजिल्का, जालंधर और फरीदकोट के जिला अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। उनसे पराली जलाने की घटनाओं को रोकने में बरती गई लापरवाही पर जवाब मांगा गया है। दूसरी ओर, मौसम में बदलाव और हवा की रफ्तार कम होने से प्रदूषण के कण वातावरण में ही बने हुए हैं। ऐसे में शुक्रवार तक प्रदूषण का स्तर और बढ़ने की आशंका है।

पुराने वाहनों की एंट्री पर रोक, मंत्री ने जताया खेद

प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर भी नियम सख्त किए गए हैं। गैर-BS-VI वाहनों की दिल्ली में एंट्री पर 1 नवंबर से प्रतिबंध लागू है, जो 31 जनवरी 2027 तक रहेगा। इस फैसले से NCR के लोगों को हो रही परेशानी पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि यह फैसला लोगों की सेहत को ध्यान में रखकर लिया गया है और प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ऐसे कदम जरूरी हैं।

घर से निकलने से पहले बरतें सावधानी

खराब हवा का असर हर उम्र के लोगों पर पड़ सकता है, लेकिन बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी से परेशान लोगों के लिए खतरा अधिक है। ऐसे में जरूरी न हो तो घर से बाहर निकलने से बचें। सुबह और शाम के समय खुले में मॉर्निंग वॉक या व्यायाम करने से परहेज करें। बाहर निकलते समय अच्छी गुणवत्ता वाला मास्क इस्तेमाल करें। आंखों में जलन, लगातार खांसी या सांस लेने में परेशानी होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:देशराजनीतिपर्यावरणस्वास्थ्य

सुझाई गई खबरें

बाल मजदूरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, विशेष सेल बनाने के निर्देश

4 नवंबर 2026

राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुरी के नामांकन पर घमासान

3 नवंबर 2026

दीया मिर्जा के वीडियो पर भाजपा नेताओं को हाईकोर्ट की फटकार

3 नवंबर 2026

नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में बड़ा हादसा, दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर

3 नवंबर 2026

दिल्ली में इंदौर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, शहर से करीब 3 हजार कार्यकर्ता पहुंचे

WhatsApp पर भेजें

2 नवंबर 2026

सरकार ने बदले मोटर वाहन नियम, E20 से E100 तक के ईंधन के लिए खास तकनीक जरूरी

27 अक्टूबर 2026