जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

‘जिज्जियों’ के बाद ‘बिन्नुओं’ की बारी! बच्ची ने सीएम से पूछा- बेटियों के लिए क्या प्लान? मोहन यादव बोले- ‘लाड़ली बहना तो बहुत महंगी पड़ गई’

जन प्रकाशन 6 अक्टूबर 2026
2 मिनट में पढ़ें
‘जिज्जियों’ के बाद ‘बिन्नुओं’ की बारी! बच्ची ने सीएम से पूछा- बेटियों के लिए क्या प्लान? मोहन यादव बोले- ‘लाड़ली बहना तो बहुत महंगी पड़ गई’

भोपाल। बुंदेली संस्कृति और युवाओं से जुड़े कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव का ऐसा अंदाज देखने को मिला, जिसने गंभीर माहौल को अचानक हंसी-मजाक में बदल दिया। भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित ‘बुंदेली बौछार’ कार्यक्रम में छतरपुर की चर्चित बाल कंटेंट क्रिएटर बिन्नू रानी ने मुख्यमंत्री से ऐसा सवाल पूछ लिया कि पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा।

‘जिज्जियों’ के बाद ‘बिन्नुओं’ का क्या?

मंच पर बुंदेली संस्कृति, युवाओं और रोजगार जैसे मुद्दों पर बातचीत चल रही थी। इसी दौरान बिन्नू रानी ने मुख्यमंत्री से बुंदेली अंदाज में पूछा कि सरकार ने प्रदेश की ‘जिज्जियों’ यानी बहनों के लिए तो बहुत कुछ किया है, लेकिन अब ‘बिन्नुओं’ यानी बेटियों के लिए उनका क्या प्लान है?

सीएम का जवाब सुनकर हंसी से गूंजा हॉल

बिन्नू का सवाल सुनकर मुख्यमंत्री मोहन यादव मुस्कुराए और बोले, “तुमको मालूम नहीं, लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई। वैसे यह अंदर की बात है। मुझे क्या मालूम था कि मुख्यमंत्री बनते ही इतनी भारी मार पड़ती है।” सीएम के इस जवाब के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोग हंस पड़े और पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।

सीएम बोले- अभी छोटी हो, बड़ी हो जाओ

मुख्यमंत्री ने इसके बाद बिन्नू रानी से मजाकिया अंदाज में कहा, “अभी तुम इस योजना के लिए छोटी हो, थोड़ी और बड़ी हो जाओ, फिर फायदा मिल जाएगा।” मुख्यमंत्री के इस जवाब पर भी लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। मंच पर कुछ पल के लिए राजनीतिक चर्चा की जगह सीएम और बिन्नू की यह मजेदार बातचीत आकर्षण का केंद्र बन गई।

‘लाड़ली बहना’ का खर्च भी चर्चा में

बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सरकार की आर्थिक जिम्मेदारियों का वास्तविक अंदाजा हुआ। उन्होंने संकेत दिया कि योजना पर बड़ा वित्तीय भार है, लेकिन महिलाओं के हित में सरकार अपने फैसलों से पीछे नहीं हटेगी। बुंदेली समागम में सीएम का यह हल्का-फुल्का अंदाज पूरे कार्यक्रम में चर्चा का विषय बना रहा।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:देशमध्यप्रदेशराजनीतिभोपालइंदौरउज्जैन

सुझाई गई खबरें

दिल्ली में इंदौर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, शहर से करीब 3 हजार कार्यकर्ता पहुंचे

2 नवंबर 2026

सरकार ने बदले मोटर वाहन नियम, E20 से E100 तक के ईंधन के लिए खास तकनीक जरूरी

27 अक्टूबर 2026

अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी बरी, 2018 में भाजपा नेता ने दर्ज कराया था मानहानि का केस

26 अक्टूबर 2026

E100 फ्यूल को मंजूरी, इथेनॉल से चलने वाली कारों का रास्ता साफ

26 अक्टूबर 2026

लॉरेंस गैंग के हैरी बाक्सर तक पहुंचने में जुटी इंदौर क्राइम ब्रांच, विदेश में छिपे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी करने की तैयारी

WhatsApp पर भेजें

26 अक्टूबर 2026

‘100% होल व्हीट’ का दावा पड़ा भारी, CCPA ने ब्रिटानिया पर लगाया एक लाख का जुर्माना

24 अक्टूबर 2026