जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

भाजपा में गुटबाजी पर प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब का सख्त अल्टीमेटम, 3 महीने में मतभेद खत्म करो, नहीं मानें तो नाम-नंबर भेजो

जन प्रकाशन 2 अक्टूबर 2026
3 मिनट में पढ़ें
भाजपा में गुटबाजी पर प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब का सख्त अल्टीमेटम, 3 महीने में मतभेद खत्म करो, नहीं मानें तो नाम-नंबर भेजो

जेसीबी से फूल बरसाने और बड़े कटआउट का दिखावा बंद करने के निर्देश

योजनाओं के प्रचार पर फोकस, गुटबाजी पर सीधी कार्रवाई की चेतावनी

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने संगठन में गुटबाजी और आपसी नाराजगी को लेकर पदाधिकारियों को सख्त संदेश दिया है। उन्होंने संभाग और जिला प्रभारियों से कहा कि अगले तीन महीने में आपसी मतभेद बातचीत के जरिए दूर करें। समझाने के बाद भी कोई कार्यकर्ता या नेता नहीं मानता है तो उसके नाम और मोबाइल नंबर की सूची प्रदेश नेतृत्व और प्रभारी को भेजी जाए।

जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक

देब ने नेताओं के स्वागत के नाम पर होने वाले दिखावे पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जेसीबी से फूल बरसाने की संस्कृति तत्काल बंद होनी चाहिए। बड़ी मालाओं और अनावश्यक तामझाम की जगह सादगी अपनाई जाए। होर्डिंग-बैनर में नेताओं की बड़ी तस्वीरों के बजाय केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को प्रमुखता दी जाए।

संगठन बने जनता की योजनाओं का माध्यम

प्रदेश प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पार्टी संगठन का इस्तेमाल व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं, बल्कि सरकार के काम और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए होना चाहिए। पदाधिकारी केवल योजनाओं का प्रचार न करें, बल्कि यह भी देखें कि पात्र लोगों को उनका लाभ मिल रहा है या नहीं। योजनाओं के क्रियान्वयन का फॉलोअप संगठन की जिम्मेदारी है।

बूथ से प्रदेश तक एकजुट होकर काम

अपने पहले संगठनात्मक दौरे में देब ने प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग प्रभारियों और मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष तक सभी को मिलकर काम करने की अपील की। कहा कि जनता ने भाजपा को सरकार चलाने की जिम्मेदारी दी है, जिसका निष्ठा से पालन संगठन का दायित्व है।

‘सत्ता के लिए नहीं, अंतिम व्यक्ति के लिए’

देब ने कहा कि भाजपा सत्ता में केवल सत्ता हासिल करने के लिए नहीं आती। पार्टी का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक काम पहुंचाना है। सरकार और संगठन के काम का वास्तविक परिणाम तभी माना जाएगा, जब योजनाओं का लाभ नीचे तक पहुंचे।

तीन महीने बाद दिखेगा काम का असर

सरकार या संगठन में कमी के सवाल पर देब ने कहा कि मध्यप्रदेश आए अभी डेढ़ दिन ही हुआ है। उन्होंने कहा कि अगले दो-तीन महीनों में संगठन और सरकार की कार्यप्रणाली का असर दिखाई देगा। उन्होंने समन्वय को लगातार बेहतर करने वाली प्रक्रिया बताते हुए कहा कि इसमें ठहराव की कोई गुंजाइश नहीं है।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:मध्यप्रदेशदेशराजनीतिइंदौरउज्जैनभोपाल

सुझाई गई खबरें

दिल्ली में इंदौर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, शहर से करीब 3 हजार कार्यकर्ता पहुंचे

2 नवंबर 2026

सरकार ने बदले मोटर वाहन नियम, E20 से E100 तक के ईंधन के लिए खास तकनीक जरूरी

27 अक्टूबर 2026

अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी बरी, 2018 में भाजपा नेता ने दर्ज कराया था मानहानि का केस

26 अक्टूबर 2026

E100 फ्यूल को मंजूरी, इथेनॉल से चलने वाली कारों का रास्ता साफ

26 अक्टूबर 2026

लॉरेंस गैंग के हैरी बाक्सर तक पहुंचने में जुटी इंदौर क्राइम ब्रांच, विदेश में छिपे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी करने की तैयारी

WhatsApp पर भेजें

26 अक्टूबर 2026

‘100% होल व्हीट’ का दावा पड़ा भारी, CCPA ने ब्रिटानिया पर लगाया एक लाख का जुर्माना

24 अक्टूबर 2026