जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

भारत की जीत में रिकॉर्ड की बारिश, अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया

जन प्रकाशन 14 सितंबर 2026
2 मिनट में पढ़ें
भारत की जीत में रिकॉर्ड की बारिश, अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया

अभिषेक शर्मा का तूफानी अर्धशतक

जसप्रीत बुमराह के 350 टी-20 विकेट

क्रिकेट मैच में पहली बार गूंजा वंदे मातरम

नई दिल्ली। भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों से दम दिखाया। मैच के दौरान रिकॉर्ड बनने के साथ क्रिकेट मैदान पर देशभक्ति का नया दृश्य भी देखने को मिला।

अभिषेक ने की आक्रामक बल्लेबाजी

भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 22 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने 32 गेंदों पर 82 रन की विस्फोटक पारी खेली। अभिषेक ने टी-20 क्रिकेट में 12वीं बार 25 या उससे कम गेंदों में फिफ्टी लगाने का कारनामा किया।

बुमराह के नाम 350 विकेट

जसप्रीत बुमराह ने टी-20 क्रिकेट में 350 विकेट पूरे कर लिए। उन्होंने मैच के पहले ही ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की। बुमराह यह मुकाम हासिल करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज हैं। उनसे पहले युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार 350 टी-20 विकेट पूरे कर चुके हैं।

क्रिकेट मैदान पर पहली बार वंदे मातरम

मुकाबले से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में ‘वंदे मातरम’ का गायन हुआ। इसके बाद राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ प्रस्तुत किया गया। भारतीय क्रिकेट में दोनों की इस क्रम में प्रस्तुति पहली बार हुई। 28 जनवरी को गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों में भी स्पष्ट किया गया था कि दोनों प्रस्तुत किए जाने की स्थिति में पहले ‘वंदे मातरम’ और फिर राष्ट्रगान होना चाहिए।

टॉस के साथ दिखा खास अंदाज

टॉस के दौरान भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान को टीम इंडिया की जर्सी भेंट की। इस दौरान सीरीज की ट्रॉफी और टॉस का सिक्का भी कैमरे में नजर आया। तीन मैचों की यह टी-20 सीरीज भारत में खेली जा रही है, लेकिन इसकी मेजबानी अफगानिस्तान टीम कर रही है।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:देशविदेशखेल

सुझाई गई खबरें

दिल्ली में इंदौर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, शहर से करीब 3 हजार कार्यकर्ता पहुंचे

2 नवंबर 2026

सरकार ने बदले मोटर वाहन नियम, E20 से E100 तक के ईंधन के लिए खास तकनीक जरूरी

27 अक्टूबर 2026

अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी बरी, 2018 में भाजपा नेता ने दर्ज कराया था मानहानि का केस

26 अक्टूबर 2026

E100 फ्यूल को मंजूरी, इथेनॉल से चलने वाली कारों का रास्ता साफ

26 अक्टूबर 2026

लॉरेंस गैंग के हैरी बाक्सर तक पहुंचने में जुटी इंदौर क्राइम ब्रांच, विदेश में छिपे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी करने की तैयारी

WhatsApp पर भेजें

26 अक्टूबर 2026

‘100% होल व्हीट’ का दावा पड़ा भारी, CCPA ने ब्रिटानिया पर लगाया एक लाख का जुर्माना

24 अक्टूबर 2026