जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, सबको साथ लेकर चलने का मंच- पीएम मोदी

जन प्रकाशन 12 सितंबर 2026
3 मिनट में पढ़ें
BRICS किसी के खिलाफ नहीं, सबको साथ लेकर चलने का मंच- पीएम मोदी

अगले 20 साल के एजेंडे का प्रस्ताव, ग्लोबल साउथ की भागीदारी पर जोर

नई दिल्ली। BRICS शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के बदलते हालात के बीच संगठन की भूमिका को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि BRICS किसी के खिलाफ खड़ा मंच नहीं है, बल्कि सभी देशों को साथ लेकर आगे बढ़ने का माध्यम है। मोदी ने कहा कि दुनिया का भविष्य साझा है, इसलिए उसे तय करने का अधिकार भी सभी देशों के पास होना चाहिए।

संयुक्त बयान पर बनी सहमति, मतभेदों के बीच भारत की पहल

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच BRICS देशों के संयुक्त बयान पर सहमति बनना अहम माना जा रहा है। ईरान, सऊदी अरब और UAE जैसे देशों के कई मुद्दों पर अलग-अलग रुख के बावजूद सदस्य देशों ने साझा बयान जारी करने पर सहमति जताई। भारत ने बातचीत और कूटनीति के जरिए इन मतभेदों को दूर करने तथा आम सहमति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अगले 20 साल के लिए नया एजेंडा तैयार करने का प्रस्ताव

प्रधानमंत्री मोदी ने BRICS के अगले 20 वर्षों के लिए नया एजेंडा तैयार करने का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही संगठन में लिए गए फैसलों को जमीन पर उतारने के लिए एक स्थायी व्यवस्था बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि BRICS को बदलती वैश्विक परिस्थितियों के अनुरूप अपनी भूमिका और प्रभाव को और मजबूत करना होगा।

AI से अंतरिक्ष तक नियमों में हो ग्लोबल साउथ की हिस्सेदारी

मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबरस्पेस, अंतरिक्ष और बायोटेक्नोलॉजी जैसे तेजी से उभरते क्षेत्रों का जिक्र करते हुए कहा कि इनके लिए बनाए जाने वाले वैश्विक नियमों में विकासशील देशों की बराबर भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने ग्लोबल साउथ को केवल नियमों का पालन करने वाला नहीं, बल्कि नियम बनाने की प्रक्रिया का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।

युवाओं को कूटनीति और कानून की ट्रेनिंग देने पर जोर

प्रधानमंत्री ने भविष्य की चुनौतियों के लिए युवाओं को तैयार करने की जरूरत बताई। उन्होंने युवा राजनयिकों और नीति-निर्माताओं को बातचीत, कूटनीति और कानून से जुड़ी ट्रेनिंग देने का सुझाव दिया। उनका मानना है कि आने वाले समय में वैश्विक नेतृत्व में युवाओं की भूमिका और बढ़ेगी।

मुसीबत में फंसे नाविकों के लिए बने अंतरराष्ट्रीय इमरजेंसी नेटवर्क

मोदी ने संकट में फंसे नाविकों की मदद के लिए देशों के बीच एक इमरजेंसी नेटवर्क बनाने का प्रस्ताव भी रखा। इस नेटवर्क के जरिए नाविकों को जरूरत पड़ने पर चिकित्सा सहायता, परिवार से संपर्क और सुरक्षित निकासी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से होगी द्विपक्षीय बैठक

BRICS सम्मेलन में शामिल होने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सात साल बाद भारत पहुंचे हैं। गलवान झड़प के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है। भारत मंडपम में सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग के बीच मुलाकात हुई। दोनों नेताओं की शनिवार शाम द्विपक्षीय बैठक भी प्रस्तावित है, जिस पर भारत-चीन संबंधों के लिहाज से सभी की नजर रहेगी।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:देशविदेशराजनीति

सुझाई गई खबरें

दिल्ली में इंदौर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, शहर से करीब 3 हजार कार्यकर्ता पहुंचे

2 नवंबर 2026

सरकार ने बदले मोटर वाहन नियम, E20 से E100 तक के ईंधन के लिए खास तकनीक जरूरी

27 अक्टूबर 2026

अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी बरी, 2018 में भाजपा नेता ने दर्ज कराया था मानहानि का केस

26 अक्टूबर 2026

E100 फ्यूल को मंजूरी, इथेनॉल से चलने वाली कारों का रास्ता साफ

26 अक्टूबर 2026

लॉरेंस गैंग के हैरी बाक्सर तक पहुंचने में जुटी इंदौर क्राइम ब्रांच, विदेश में छिपे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी करने की तैयारी

WhatsApp पर भेजें

26 अक्टूबर 2026

‘100% होल व्हीट’ का दावा पड़ा भारी, CCPA ने ब्रिटानिया पर लगाया एक लाख का जुर्माना

24 अक्टूबर 2026