जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर VHP नेता की चेतावनी, बोले- स्वागत है, लेकिन सनातन विरोधी बात बर्दाश्त नहीं

जन प्रकाशन 8 सितंबर 2026
2 मिनट में पढ़ें
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर VHP नेता की चेतावनी, बोले- स्वागत है, लेकिन सनातन विरोधी बात बर्दाश्त नहीं

इंदौर। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर इंदौर में सियासी हलचल तेज हो गई है। 19 अगस्त को प्रस्तावित इस कार्यक्रम का स्थान अभी तय नहीं हुआ है। इसी बीच विश्व हिंदू परिषद (VHP) नेता संतोष शर्मा ने राहुल गांधी के इंदौर आने का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को लेकर स्पष्ट चेतावनी दी है।

‘राहुल गांधी का स्वागत है, देशहित पर चर्चा करें’

संतोष शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी इंदौर आएं और छात्रों के बीच संवाद करें, इसका स्वागत है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में देशहित, नशा मुक्ति, युवाओं की भूमिका और देश की प्रगति जैसे विषयों पर चर्चा होनी चाहिए। छात्रों को सकारात्मक दिशा देने वाले मुद्दों पर संवाद किया जाए तो यह अच्छी पहल होगी।

‘सनातन विरोधी नारे लगे तो करेंगे विरोध’

VHP नेता संतोष शर्मा ने कहा कि यदि कार्यक्रम के दौरान हिंदू या सनातन धर्म के खिलाफ कोई बात, नारेबाजी या देश विरोधी गतिविधियों का समर्थन किया गया तो उसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश और समाज को साथ लेकर चलने वाले लोग ऐसे किसी भी प्रयास को स्वीकार नहीं करेंगे।

कार्यक्रम के स्थान पर अब भी संशय

राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम 19 अगस्त को इंदौर में प्रस्तावित है, लेकिन कांग्रेस की ओर से अभी तक कार्यक्रम के आयोजन स्थल की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच पहले से ही राजनीतिक बयानबाजी जारी है। अब हिंदू संगठन से जुड़े नेताओं के बयान के बाद इस आयोजन को लेकर सियासी माहौल और गर्म होने के आसार हैं।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:मध्यप्रदेशइंदौरदेशराजनीतिशिक्षा

सुझाई गई खबरें

दिल्ली में इंदौर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, शहर से करीब 3 हजार कार्यकर्ता पहुंचे

2 नवंबर 2026

सरकार ने बदले मोटर वाहन नियम, E20 से E100 तक के ईंधन के लिए खास तकनीक जरूरी

27 अक्टूबर 2026

अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी बरी, 2018 में भाजपा नेता ने दर्ज कराया था मानहानि का केस

26 अक्टूबर 2026

E100 फ्यूल को मंजूरी, इथेनॉल से चलने वाली कारों का रास्ता साफ

26 अक्टूबर 2026

लॉरेंस गैंग के हैरी बाक्सर तक पहुंचने में जुटी इंदौर क्राइम ब्रांच, विदेश में छिपे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी करने की तैयारी

WhatsApp पर भेजें

26 अक्टूबर 2026

‘100% होल व्हीट’ का दावा पड़ा भारी, CCPA ने ब्रिटानिया पर लगाया एक लाख का जुर्माना

24 अक्टूबर 2026