
इंदौर। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में इंदौर ने देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में शहर की इस उपलब्धि के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल और स्वच्छता विभाग के प्रभारी अश्विनी शुक्ल ने पुरस्कार ग्रहण किया।
स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार देश का नेतृत्व करने वाला इंदौर अब वायु गुणवत्ता सुधारने की दिशा में भी उल्लेखनीय काम कर रहा है। वायु प्रदूषण कम करने, हरित क्षेत्र बढ़ाने, कचरा प्रबंधन को मजबूत करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों का असर सर्वेक्षण के परिणामों में दिखाई दिया है।
इंदौर की इस उपलब्धि को शहर के लिए एक और बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। स्वच्छता में लगातार शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद स्वच्छ वायु के मामले में देश में दूसरा स्थान मिलना नगर निगम और शहरवासियों के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी मान्यता है।
26 अक्टूबर 2026