जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया 'बंटवारा 1947' का दमदार ट्रेलर, शबाना आज़मी, सनी देओल और प्रीति जी जिंटा ने दिखाई इंसानियत की झलक

जन प्रकाशन 28 जुलाई 2026
3 मिनट में पढ़ें
आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया 'बंटवारा 1947' का दमदार ट्रेलर, शबाना आज़मी, सनी देओल और प्रीति जी जिंटा ने दिखाई इंसानियत की झलक

आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म बंटवारा 1947, जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और जिसमें शबाना आज़मी, सनी देओल और प्रीति जी जिंटा मुख्य भूमिकाओं में हैं, पार्टिशन डे यानी 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।_

आमिर खान प्रोडक्शंस की बंटवारा 1947 इंडियन सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म के मेकर्स ने इसके इमोशनल पोस्टर्स और दमदार टीजर्स रिलीज करके पहले ही जबरदस्त बज बना दिया था। इन झलकियों से साफ हो गया था कि फिल्म मुश्किल हालात में इंसान के हौसले और जिंदा रहने की जंग की बड़ी कहानी दिखाने वाली है। अब लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने बंटवारा 1947 का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो भारत के बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की एक भावुक झलक दिखाता है।

ट्रेलर इस यादगार कहानी के बड़े पैमाने और उसके इमोशनल सफर को बखूबी दिखाता है। 1947 के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म एक ऐसे परिवार की कहानी है, जिसकी जिंदगी हिंसा, डर और जबरन पलायन की वजह से पूरी तरह बदल जाती है। जो लोग कभी साथ रहते थे, वे बंटवारे की आग में एक-दूसरे से बिछड़ जाते हैं। लेकिन इतने दर्द और बिछड़ने के बाद भी फिल्म यह दिखाती है कि नफरत से ऊपर इंसानियत होती है और सबसे मुश्किल वक्त में भी उम्मीद का साथ नहीं छोड़ना चाहिए।

सनी देओल ट्रेलर में एक ऐसे शख्स के किरदार में नजर आते हैं, जो किसी भी हाल में अपने जमीर से समझौता नहीं करता। वहीं शबाना आज़मी एक बुजुर्ग महिला के रोल में हैं, जिनकी समझदारी, सादगी और मजबूत सोच पूरी कहानी की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आती है। प्रीति जी जिंटा एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं, जो बेहद मुश्किल हालात में भी अपने परिवार को एकजुट रखने की पूरी कोशिश करती है।

बड़े पैमाने पर बने इस ट्रेलर में बंटवारे का दर्द, इमोशन्स और शानदार विजुअल्स देखने को मिलते हैं। यह सिर्फ उस त्रासदी को नहीं दिखाता, बल्कि उन आम लोगों की कहानी भी सामने लाता है, जिन्होंने इतने मुश्किल दौर में भी अपनी इंसानियत, अपनापन और हिम्मत को जिंदा रखा। शबाना आज़मी, सनी देओल, प्रीति जी जिंटा और बाकी कलाकारों की दमदार एक्टिंग के दम पर बंटवारा 1947 एक ऐसा सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है, जो फिल्म खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक दर्शकों के दिल और दिमाग में बना रहेगा।

https://www.instagram.com/reel/DbVHAUOIt07/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

बंटवारा 1947 में शबाना आज़मी, सनी देओल, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। खास बात यह है कि करीब 30 साल बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर साथ आई है।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी बंटवारा 1947 का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है, जबकि गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म को आमिर खान और अपरणा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। बंटवारा 1947 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:देशमनोरंजन

सुझाई गई खबरें

दिल्ली में इंदौर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, शहर से करीब 3 हजार कार्यकर्ता पहुंचे

2 नवंबर 2026

सरकार ने बदले मोटर वाहन नियम, E20 से E100 तक के ईंधन के लिए खास तकनीक जरूरी

27 अक्टूबर 2026

अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी बरी, 2018 में भाजपा नेता ने दर्ज कराया था मानहानि का केस

26 अक्टूबर 2026

E100 फ्यूल को मंजूरी, इथेनॉल से चलने वाली कारों का रास्ता साफ

26 अक्टूबर 2026

लॉरेंस गैंग के हैरी बाक्सर तक पहुंचने में जुटी इंदौर क्राइम ब्रांच, विदेश में छिपे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी करने की तैयारी

WhatsApp पर भेजें

26 अक्टूबर 2026

‘100% होल व्हीट’ का दावा पड़ा भारी, CCPA ने ब्रिटानिया पर लगाया एक लाख का जुर्माना

24 अक्टूबर 2026