जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

परिवार की खातिर हर चुनौती से भिड़े सनी देओल, 'बंटवारा 1947' का नया टीजर है दमदार

जन प्रकाशन 18 जुलाई 2026
3 मिनट में पढ़ें
परिवार की खातिर हर चुनौती से भिड़े सनी देओल, 'बंटवारा 1947' का नया टीजर है दमदार

आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947' का नया हाई-वोल्टेज टीजर रिलीज, परिवार के लिए हर जंग लड़ते दिखे सनी देओल!*

बंटवारा 1947 इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक है। फिल्म का मोशन पोस्टर और दमदार कैरेक्टर पोस्टर्स सामने आने के बाद से ही इसे लेकर जबरदस्त चर्चा है। हिम्मत, बलिदान और इंसानी जज्बे की कहानी पर बनी इस फिल्म का पहला टीजर पहले ही लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा चुका था। अब मेकर्स ने इसका एक और दमदार टीजर रिलीज कर दिया है, जिसने फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ा दिया है।

बंटवारा 1947 का नया टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें इस हाई-वोल्टेज ड्रामा की एक और दमदार झलक देखने को मिलती है। सनी देओल एक ऐसे शख्स के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो हर मुश्किल का सामना करते हुए अपने परिवार की रक्षा के लिए डटकर खड़ा रहता है। फिल्म का जोश और जुनून इस टीजर में भी पूरी तरह बरकरार है और यह शुरुआत से आखिर तक जबरदस्त असर छोड़ता है।

टीजर में एक ऐसे निडर हीरो की झलक दिखाई गई है, जो नफरत के सामने पूरे साहस और हौसले के साथ खड़ा रहता है। शुरुआत से आखिर तक रोमांच से भरा यह टीजर देश के बंटवारे के दौर के भारतीय इतिहास के सबसे अहम अध्यायों में से एक की झलक दिखाता है। यह उन दर्दनाक घटनाओं की गूंज है, जिन्होंने दो देशों को अलग कर दिया और करोड़ों लोगों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। इस नए टीजर ने फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है।

बंटवारा 1947 में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म के साथ करीब तीन दशक बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी फिर से साथ आई है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी बंटवारा 1947 का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। बंटवारा 1947 दुनियाभर के सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026, यानी पार्टिशन डे के मौके पर रिलीज होगी।

https://www.youtube.com/watch?v=RWOL5S6uxaQ

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:देशमनोरंजनव्यापार

सुझाई गई खबरें

दिल्ली में इंदौर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, शहर से करीब 3 हजार कार्यकर्ता पहुंचे

2 नवंबर 2026

सरकार ने बदले मोटर वाहन नियम, E20 से E100 तक के ईंधन के लिए खास तकनीक जरूरी

27 अक्टूबर 2026

अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी बरी, 2018 में भाजपा नेता ने दर्ज कराया था मानहानि का केस

26 अक्टूबर 2026

E100 फ्यूल को मंजूरी, इथेनॉल से चलने वाली कारों का रास्ता साफ

26 अक्टूबर 2026

लॉरेंस गैंग के हैरी बाक्सर तक पहुंचने में जुटी इंदौर क्राइम ब्रांच, विदेश में छिपे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी करने की तैयारी

WhatsApp पर भेजें

26 अक्टूबर 2026

‘100% होल व्हीट’ का दावा पड़ा भारी, CCPA ने ब्रिटानिया पर लगाया एक लाख का जुर्माना

24 अक्टूबर 2026