जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

दूसरे टी20 मैच में भारत को इंग्लैंड ने 125 रनों से हराया, भारत को मिली सबसे बड़ी हार

जन प्रकाशन 8 जुलाई 2026
2 मिनट में पढ़ें
दूसरे टी20 मैच में भारत को इंग्लैंड ने 125 रनों से हराया, भारत को मिली सबसे बड़ी हार

नई दिल्ली। भारत को टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में कल सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारत की पारी महज 76 रनों पर सिमट गई। ये मैच इंग्लैंड 125 रनों के बड़े अंतर से जीत गई।

इंग्लैंड ने भारत को तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रनों के बड़े अंतर से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 11.4 ओवर में 76 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की बल्लेबाजी इस कदर खराब रही कि टीम के सिर्फ चार बल्लेबाज दहाई अंक तक पहुंच सके, लेकिन कोई भी 13 रन से ज्यादा नहीं बना पाया। भारत को पहली बार टी20 में 100+

रनों के अंतर से हार मिली है। इस सीरीज के दो मैच शेष हैं यानी भारत अब यहां से सीरीज अपने नाम नहीं कर सकता। ऐसे में अब उसकी कोशिश बराबरी करने की होगी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने आक्रामक शुरुआत दिलाने की कोशिश की, लेकिन बल्लेबाज कोई कमाल नहीं कर पाए। दोनों बल्लेबाजों के बल्ले से 13-13 रन निकले। वहीं, सात बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर ही बना सके। इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर को तीन विकेट मिले। आदिल राशिद ने दो और विल जैक्स ने एक विकेट लिया।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:देशखेलविदेश

सुझाई गई खबरें

दिल्ली में इंदौर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, शहर से करीब 3 हजार कार्यकर्ता पहुंचे

2 नवंबर 2026

सरकार ने बदले मोटर वाहन नियम, E20 से E100 तक के ईंधन के लिए खास तकनीक जरूरी

27 अक्टूबर 2026

अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी बरी, 2018 में भाजपा नेता ने दर्ज कराया था मानहानि का केस

26 अक्टूबर 2026

E100 फ्यूल को मंजूरी, इथेनॉल से चलने वाली कारों का रास्ता साफ

26 अक्टूबर 2026

लॉरेंस गैंग के हैरी बाक्सर तक पहुंचने में जुटी इंदौर क्राइम ब्रांच, विदेश में छिपे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी करने की तैयारी

WhatsApp पर भेजें

26 अक्टूबर 2026

‘100% होल व्हीट’ का दावा पड़ा भारी, CCPA ने ब्रिटानिया पर लगाया एक लाख का जुर्माना

24 अक्टूबर 2026