जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

खत्म हुआ इंतजार: 'मिर्जापुर: द मूवी' का धमाकेदार टीज़र हुआ आउट, 4 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी फिल्म

जन प्रकाशन 25 जून 2026
3 मिनट में पढ़ें
खत्म हुआ इंतजार: 'मिर्जापुर: द मूवी' का धमाकेदार टीज़र हुआ आउट, 4 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी फिल्म

इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है, और भौकाल अब पहले से कहीं ज्यादा बड़ा हो चुका है। 'मिर्जापुर: द मूवी' का टीज़र आ गया है, जिसने साल के सबसे मोस्ट-अवेडेट सिनेमैटिक इवेंट्स में से एक की पहली झलक दिखा दी है।

पहली बार, मिर्जापुर की आइकॉनिक दुनिया ओटीटी से थिएटर्स का रुख कर रही है, जो अपने सिग्नेचर इंटेंसिटी, दमदार स्टोरीटेलिंग और बड़े पैमाने के साथ सिनेमाघरों में आ रही है। 2018 में सीजन 1 से शुरू हुई टाइमलाइन से जुड़े रहते हुए, यह फिल्म बड़े पर्दे के लिए तैयार की गई एक कमाल की अनसुनी कहानी के साथ इस सागा को और आगे बढ़ाती है। 4 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली यह फिल्म, फैन्स की इस पसंदीदा फ्रेंचाइजी को एक बिल्कुल नए थिएट्रिकल अवतार में पेश करने का वादा करती है।

​यह टीज़र अली फज़ल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु के साथ दर्शकों का मिर्जापुर की दुनिया में वापस स्वागत करता है, वहीं जितेंद्र कुमार 'बबलू पंडित' के रोल में कदम रख रहे हैं, जिससे फैन्स का यह फेवरेट किरदार स्क्रीन पर वापस लौट आया है। इस सागा में रवि किशन भी शामिल हो रहे हैं, जिनकी दमदार नई प्रेजेंस मिर्जापुर यूनिवर्स में एक और दिलचस्प एंगल जोड़ती है। पूर्वांचल की गलियों से लेकर राजस्थान के रेगिस्तानों तक, यह सागा पहले से कहीं ज्यादा बड़ा रूप ले रहा है, जो अपनी इस ग्रिपिंग दुनिया और लार्जर-देन-लाइफ स्टोरीटेलिंग को हर रीजन के सिनेमाघरों में लेकर आ रहा है।

https://youtu.be/uBotyv_TSZg?si=wPIF2BB2lQKuVHSr

https://www.instagram.com/reel/DZ_7M5gNzrx/?igsh=eXE0ZTVpazcxb2Nv

​इस स्टार-कास्ट को और बड़ा करते हुए, फिल्म में अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान शामिल हैं, जो मिर्जापुर की दुनिया के एक शानदार अनसुने चैप्टर को जीने के लिए एक साथ आए हैं।

​'मिर्जापुर: द मूवी' अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रेजेंटेड है। गुरमीत सिंह द्वारा डायरेक्टेड, पुनीत कृष्णा द्वारा रिटेन, और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस्ड और कासिम जगमागिया और विशाल रामचंद्रनी द्वारा को-प्रोड्यूस्ड, यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में एक भव्य रिलीज के लिए तैयार है।

इस भौकाल को और भी बड़े ऑडियंस तक पहुँचाने के लिए, 'मिर्जापुर: द मूवी' को हिंदी और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:देशमनोरंजन

सुझाई गई खबरें

दिल्ली में इंदौर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, शहर से करीब 3 हजार कार्यकर्ता पहुंचे

2 नवंबर 2026

सरकार ने बदले मोटर वाहन नियम, E20 से E100 तक के ईंधन के लिए खास तकनीक जरूरी

27 अक्टूबर 2026

अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी बरी, 2018 में भाजपा नेता ने दर्ज कराया था मानहानि का केस

26 अक्टूबर 2026

E100 फ्यूल को मंजूरी, इथेनॉल से चलने वाली कारों का रास्ता साफ

26 अक्टूबर 2026

लॉरेंस गैंग के हैरी बाक्सर तक पहुंचने में जुटी इंदौर क्राइम ब्रांच, विदेश में छिपे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी करने की तैयारी

WhatsApp पर भेजें

26 अक्टूबर 2026

‘100% होल व्हीट’ का दावा पड़ा भारी, CCPA ने ब्रिटानिया पर लगाया एक लाख का जुर्माना

24 अक्टूबर 2026