जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

अधिकारियों की गलती से कटे 8 हजार 159 पेड़, अब NH-30 के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए 6 हजार और पेड़ों की होगी कटाई

जन प्रकाशन 9 मई 2026
2 मिनट में पढ़ें
अधिकारियों की गलती से कटे 8 हजार 159 पेड़, अब NH-30 के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए 6 हजार और पेड़ों की होगी कटाई

रायपुर। एक तरफ पर्यावरण के बचाव के लिए लगातार अवेयरनेस कैंपेन आयोजित होते हैं वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार लोग अंधाधुंध पेड़ों के कटाई कर देते हैं। हाल ही में धमतरी-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) के चौड़ीकरण और उन्नयन परियोजना में वन विभाग के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क निर्माण के दौरान स्वीकृत डीजीपीएस एलाइनमेंट का पालन नहीं किया गया। इसके कारण 8 हजार 159 पेड़ों की कटाई कर दी गई।

6 हजार 336 अतिरिक्त पेड़ों को काटना अनिवार्य हुआ

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक वर्ष 2017 में इस परियोजना के लिए 402.423 हेक्टेयर वन भूमि के डायवर्सन की अनुमति दी गई थी। जांच में यह भी पता चला कि गलत कटाई की वजह से अब 6 हजार 336 अतिरिक्त पेड़ों को काटना अनिवार्य हो गया है।

अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू

वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले को पर्यावरण संरक्षण नियमों की अनदेखी माना है। जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही भविष्य में ऐसी तकनीकी त्रुटियों से बचने के लिए पेड़ों का दोबारा सत्यापन करने का निर्णय लिया गया है।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:छत्तीसगढ़रायपुर

सुझाई गई खबरें

संरक्षित जंगल पर चली आरी-कुल्हाड़ी, 20 एकड़ वनभूमि कब्जाने का आरोप; ग्रामीणों ने अफसरों से लगाई गुहार

26 अगस्त 2026

झारखंड में JSSC-CGL रद्द होने से मचा नया बवाल, सफल अभ्यर्थी बोले- अब हमारा क्या होगा?

18 अगस्त 2026

एथेनॉल वाले पेट्रोल के कारण खराब हुई कार, उपभोक्ता आयोग ने कार निर्माता पर लगाया जुर्माना, कंपनी ने जिम्मेदारी लेने से किया था इन्कार

16 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश से प्रसन्न हुए अन्न देवता, रायपुर में 154.4 मिलीमीटर वर्षा, 48 घंटों के लिए भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

6 जुलाई 2026

WhatsApp पर भेजें

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर बोले इंद्रेश कुमार- सही रास्ते पर चलने वालों को ऐसी टिप्पणियां भी सहनी पड़ती हैं

30 जून 2026

नकटी गांव के 85 मकानों को खाली कराने के लिए अभियान, 4000 पुलिसकर्मी, 14 बुलडोजर, 250 कोटवार और 300 सदस्यीय टीम नियुक्त

29 जून 2026