जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

महाकाल के दरबार में पहुंचे मोरारी बापू, 900 श्रद्धालुओं के साथ आए उज्जैन

जन प्रकाशन 17 नवंबर 2026
2 मिनट में पढ़ें
महाकाल के दरबार में पहुंचे मोरारी बापू, 900 श्रद्धालुओं के साथ आए उज्जैन

भारत स्वस्तिक यात्रा के तहत स्पेशल ट्रेन से पहुंचे रामकथा वाचक, महाकाल से अपने पुराने आध्यात्मिक जुड़ाव को किया साझा; सांदीपनि आश्रम के सामने आज करेंगे रामकथा

उज्जैन। प्रसिद्ध रामकथा वाचक मोरारी बापू मंगलवार सुबह भगवान महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। वे भारत स्वस्तिक यात्रा के तहत करीब 900 श्रद्धालुओं के साथ स्पेशल ट्रेन से आए। उज्जैन पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर के दर्शन किए और भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे।

महाकाल से बताया पुराना आध्यात्मिक रिश्ता

दर्शन के बाद मोरारी बापू ने भगवान महाकाल से अपने वर्षों पुराने आध्यात्मिक जुड़ाव को याद किया। उन्होंने कहा, "महाकाल तो हैं ही, कराल और कोमल दोनों रूप हैं आपके। यहां आते हैं तो कृतकृत्य भाव पैदा होता है।" उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आते रहे हैं। इस मंदिर से उनका विशेष आध्यात्मिक संबंध रहा है। इस अवसर पर उन्होंने कागभुशुंडि जी के मंगल के लिए इसी मंदिर में एक परम साधु ब्राह्मण देवता द्वारा रुद्राष्टक पाठ किए जाने का प्रसंग भी सुनाया।

मंदिर की व्यवस्थाओं को सराहा

मोरारी बापू ने महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं के लिए लगातार बढ़ाई जा रही सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने मंदिर के पुजारियों, पुरोहितों और प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मंदिर से जुड़े लोगों ने हमेशा उन्हें स्नेह और आदर दिया है। मंदिर को मिल रहे नए स्वरूप और विकास कार्यों का स्वागत करते हुए उन्होंने मंदिर प्रबंधन और प्रशासन को साधुवाद दिया।

सांदीपनि आश्रम के सामने होगी रामकथा

महाकाल दर्शन के बाद मोरारी बापू खाकचौक में एक दिवसीय रामकथा करेंगे। यह आयोजन भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षास्थली सांदीपनि आश्रम के सामने रखा गया है। कथा के लिए करीब पांच बीघा जमीन पर वाटरप्रूफ डोम तैयार किया गया है। आयोजकों के अनुसार, कथा में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भी पहुंचने की संभावना जताई गई है।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:मध्यप्रदेशउज्जैनआध्यात्मिकइंदौर

सुझाई गई खबरें

इस दिवाली घर आए सुख-समृद्धि

7 नवंबर 2026

दीया मिर्जा के वीडियो पर भाजपा नेताओं को हाईकोर्ट की फटकार

3 नवंबर 2026

कन्या भोज के लिए गईं 7 बच्चियों से मारपीट का आरोप

21 अक्टूबर 2026

श्रीराम के रास्ते पर चलकर ही सार्थक होगा जीवन

20 अक्टूबर 2026

ग्वालियर में श्रद्धालुओं पर कहर बनकर टूटा बेकाबू ट्रक, 14 की मौत; दो पुलिसकर्मी भी घायल

WhatsApp पर भेजें

18 अक्टूबर 2026

गरबा पंडाल में 15 साल की लड़की से धक्का-मुक्की, भाजपा मंडल अध्यक्ष का वीडियो वायरल

17 अक्टूबर 2026