जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

कन्या भोज के लिए गईं 7 बच्चियों से मारपीट का आरोप

जन प्रकाशन 21 अक्टूबर 2026
3 मिनट में पढ़ें
कन्या भोज के लिए गईं 7 बच्चियों से मारपीट का आरोप

चोरी का आरोप लगाकर कमरे में बंद रखने और कपड़े उतरवाकर पीटने की शिकायत, परिजन पहुंचे थाने

इंदौर। कन्या भोज के लिए गईं सात बच्चियों के साथ मारपीट और उन्हें कई घंटे तक कमरे में बंद रखने का मामला सामने आया है। परिजनों ने शहनाई रेसिडेंसी में रहने वाली सरकारी स्कूल की रिटायर्ड शिक्षिका अनिता मोहता पर बच्चियों को चोरी के आरोप में पीटने, उनके कपड़े उतरवाने और धमकाने के आरोप लगाए हैं। शिकायत मिलने के बाद एमआईजी पुलिस ने बच्चियों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बच्चियां बीआरटीएस के एमआर-9 चौराहे के पास स्थित शहनाई रेसिडेंसी में कन्या भोज के लिए गई थीं। आरोप है कि फ्लैट नंबर 303 में रहने वाली अनिता मोहता ने उन्हें अपने घर भोजन के लिए बुलाया। बच्चियों को गिफ्ट और पैसे देने की बात भी कही गई थी। इसके बाद जब बच्चियां उनके घर पहुंचीं तो महिला ने वहां रखे पैसे चोरी होने का आरोप लगा दिया।

बच्चियों का आरोप है कि चोरी करने से इनकार करने के बावजूद महिला ने उनकी बात नहीं सुनी और थप्पड़ मारने लगी। परिजनों ने महिला पर बच्चियों के कपड़े उतरवाकर उनके साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बच्चियों को कमरे में बंद कर दिया गया और दरवाजे पर ताला लगा दिया गया।

चार घंटे तक बंद रखने और धमकाने का आरोप

परिजनों के अनुसार, बच्चियों को करीब चार घंटे तक कमरे में बंद रखा गया। आरोप है कि उन्हें धमकाया गया कि यदि उन्होंने चिल्लाने या बाहर निकलने की कोशिश की तो उन्हें घर नहीं जाने दिया जाएगा और जान से मार दिया जाएगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन बच्चियों को लेकर एमआईजी थाने पहुंचे और महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

करीब 10 साल तक इलाके में पढ़ाया

जिस महिला पर आरोप लगाए गए हैं, वह सरकारी स्कूल से रिटायर्ड शिक्षिका हैं। बताया गया है कि उन्होंने नया बसेरा क्षेत्र में करीब 10 साल तक पढ़ाया है, जहां ये बच्चियां रहती हैं। एमआईजी थाना प्रभारी चंद्रभाल सिंह ने बताया कि मामले में शिकायत प्राप्त हुई है। बच्चियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:मध्यप्रदेशइंदौरआध्यात्मिकराजनीति

सुझाई गई खबरें

श्रीराम के रास्ते पर चलकर ही सार्थक होगा जीवन

20 अक्टूबर 2026

ग्वालियर में श्रद्धालुओं पर कहर बनकर टूटा बेकाबू ट्रक, 14 की मौत; दो पुलिसकर्मी भी घायल

18 अक्टूबर 2026

गरबा पंडाल में 15 साल की लड़की से धक्का-मुक्की, भाजपा मंडल अध्यक्ष का वीडियो वायरल

17 अक्टूबर 2026

कन्नौद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती, निकली भव्य शोभायात्रा

15 अक्टूबर 2026

WhatsApp पर भेजें

पहले अयोध्या अब काशी, काशी विश्वनाथ धाम में सोने को लेकर उठा विवाद

15 अक्टूबर 2026

शुभ संयोगों के बीच शुरू होगी नवरात्रि, बाजार में बढ़ेगी रौनक; गरबा-डांडिया से सजेगी उत्सव की रातें

9 अक्टूबर 2026