बांग्लादेश की पूर्व पीएम हसीना को फांसी की सजा, देशभर में भड़की हिंसा
| जन प्रकाशन
बांग्लादेश की पूर्व पीएम हसीना को फांसी की सजा, देशभर में भड़की हिंसा
जन प्रकाशन 18 नवंबर 2025
2 मिनट में पढ़ें
ढाका। बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना और पूर्व गृहमंत्री आसदुज्जमान खान कमाल को फांसी की सजा सुनाई गई है। उन्हें ढाका की इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी ठहराया है। ट्रिब्यूनल ने उन्हें अगस्त 2024 के छात्र आंदोलन के दौरान हुई हत्याओं का मास्टरमाइंड कहा है। शेख हसीना तख्तापलट के बाद भारत आ गईं थीं। वे पिछले 15 महीने से भारत में ही रह रही हैं।
फैसले के बाद बढाई गई सुरक्षा
हसीना के फैसले को लेकर देशभर में हिंसा जारी है। सरकार ने हाई अलर्ट की घोषणा कर दी है। ढाका में 15,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इन्हें हिंसक प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का आदेश दिया गया है। शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक ढाका में दो बसों को आग लगा दी गई। फैसले के बाद हिंसा और बढ़ने की आशंका को देखते हुए देशभर में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
IGP ममून ने मांगी माफी
बांग्लादेश के पूर्व IGP ममून ने कोर्ट से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि मैंने कोर्ट का पूरा साथ दिया। ममून ने माना कि वह हिंसा में शामिल थे। उन्होंने बताया कि 4 लोगों ने