रतलाम। सैलाना विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) कार्य का निरीक्षण करने पहुंची प्रशासनिक टीम पर अज्ञात बदमाशों ने पत्थरों से हमला कर दिया। घटना रावटी थाना क्षेत्र के जुलवानिया पंचायत के अधरशिला गांव में हुई। हमले में नायब तहसीलदार रामकलेश साकेत और बीएलओ विक्रम सिंह राठौड़ घायल हुए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना के बाद एडीएम शालिनी श्रीवास्तव और एएसपी राकेश खाखा मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली।
बाइक पर सवार दो लोगों ने की पत्थरबाजी
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपितों की पहचान कर दो आरोपितों ग्राम उमर निवासी 28 वर्षीय सायसिंह पुत्र रायसिंह गामड और ढोल फंटा ग्राम उमर निवासी 55 वर्षीय बापू ताड़ पुत्र बज्या ताड़ को गिरफ्तार किया है। तीसरा आरोपित 31 वर्षीय शोकसिंह पुत्र रायसिंह गामड़ की तलाश पुलिस के रही है। जानकारी के अनुसार, अधरशिला गांव की नहर पुलिया के पास बीएलओ विक्रमसिंह और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से एसआईआर कार्य की जानकारी ले रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन लोग, जो नशे की हाल