एसआईआर के काम में 12वें स्थान पर एमपी, अभी तक 50 करोड़ से ज़्यादा लोगों को मिल चुके हैं गणना पत्र
| जन प्रकाशन
एसआईआर के काम में 12वें स्थान पर एमपी, अभी तक 50 करोड़ से ज़्यादा लोगों को मिल चुके हैं गणना पत्र
जन प्रकाशन 18 नवंबर 2025
2 मिनट में पढ़ें
भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनाव आयोग की सख्ती के बाद अब तक कुल 9.72 प्रतिशत गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है। चुनाव आयोग द्वारा इसको लेकर रोज की जा रही समीक्षा के आधार पर एमपी का नम्बर देश के 12 राज्यों में कराई जा रही एसआईआर की कार्यवाही में छठे नम्बर पर है। गोवा का प्रदर्शन सबसे अच्छा है। यहां 35 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन हो चुका है।
मध्य प्रदेश में गणना पत्रक वितरण 99.63%
चुनाव आयोग द्वारा जारी गणना पत्रक वितरण और डिजिटाइजेशन की रिपोर्ट के अनुसार देश के 12 राज्यों में कराई जा रही एसआईआर की कार्यवाही में मध्य प्रदेश का परफॉर्मेंस छठे स्थान पर है। चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर गणना पत्र के वितरण और गणना पत्र के डिजिटाइजेशन को लेकर जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि मध्य प्रदेश में गणना पत्रक वितरण 99.63% और डिजिटाइजेशन की कार्रवाई 9.72% हुई है। रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश में 5 करोड़ 74 लाख 6 हजार 143 वोटर्स में से 5 करोड़ 71 लाख 94 हजार 700 वोटर्स को गणना पत्रक बांटे जा चुके हैं। इसके साथ ही 55 लाख 81 हजार 488 गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है।
<