जयपुर। राजस्थान में एक मौलवी को गिरफ्तार किया गया है, जिसका कनेक्शन आतंकी संगठन से था। बाड़मेर से पकड़े गए मौलवी ओसामा उमर के डिलीट किए गए मोबाइल व सोशल मीडिया अकाउंट से 3 लाख फोटो रिकवर हुए हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में संदिग्ध सामग्री भी बरामद की गई है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ओसामा ने अपने मोबाइल में 'हिडन स्पेस' बना रखा था। यानी मोबाइल में छुपे हुए ऐप्स या निजी जगह थी, जिसके अंदर संदिग्ध सामग्री थी।
ओसामा उमर के मोबाइल की विस्तार से हो रही है जांच
आईजी विकास कुमार ने बताया कि आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की कई टीम ओसामा उमर के मोबाइल व सोशल मीडिया अकाउंट से बरामद फोटो व संदिग्ध सामग्री की तस्दीक कर रही हैं। आरोपी ओसामा को दो दिन पूछताछ के बाद 6 नवम्बर को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी तब से एटीएस की रिमांड पर था। आरोपी को विदेशी फंडिंग के संबंध में भी जांच की जा रही है। आरोपी को रिमांड अवधि पूरी होने पर शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एटीएस की पूछताछ में ओसामा ने बताए कई अहम राज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओसामा