इंदौर जिला प्रशासन द्वारा चॉकलेट फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा की दृष्टि से दिखाई दी गड़बड़ियां, फैक्ट्री सील
जन प्रकाशन 9 नवंबर 2025
1 मिनट में पढ़ें
इंदौर। इंदौर के कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशानुसार महू एसडीएम राकेश परमार एवं सिमरोल नायब तहसीलदार की संयुक्त टीम द्वारा खाराखेड़ा स्थित एक चॉकलेट फैक्ट्री पर महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि फैक्ट्री में फायर सेफ्टी के आवश्यक प्रावधानों का पूरी तरह अभाव था। साथ ही फूड सेफ्टी (FSSAI) मानकों तथा लेबर एक्ट में निर्धारित प्रावधानों का पालन भी नहीं किया गया था।
एसडीएम एवं नायब तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई में यह भी पाया गया की फैक्ट्री परिसर में स्वच्छता व्यवस्था अत्यंत खराब स्थिति में थी, जो खाद्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से गंभीर लापरवाही है। इन सभी गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए प्रशासन द्वारा फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।