नई दिल्ली। आज यानी 7 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर स्थित आद्या कात्यायनी मंदिर से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन हिंदू एकता पदयात्रा की शुरुआत की। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता यात्रा की शुरुआत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के छतरपुर से हो गई है, जो वृंदावन पहुंचकर संपन्न होगी। बागेश्वर धाम सरकार की अगुवाई में निकल रही इस यात्रा में शामिल होने के लिए शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस यात्रा में धीरेंद्र शास्त्री के साथ कथावाचक जया किशोरी भी रहेंगी। जय किशोरी ने एक वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी है।
धीरेंद्र शास्त्री के मंच पर एक साथ आए कई साधु संत
सनातन हिंदू एकता के कार्यक्रम के मंच से देश के प्रतिष्ठित साधु-संतों ने सनातन धर्म की एकता और रक्षा का संदेश दिया। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी इस कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सनातन धर्म सिर्फ आस्था नहीं है। यह भारत की आत्मा है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर अपने धर्म, अपनी संस्कृति और अपने राष्ट्र की रक्षा करनी होगी