हर सुहागिन को करवा चौथ की शुभकामनाएं, सोलह श्रृंगार में आभूषण निभाते हैं अहम भूमिका
जन प्रकाशन 10 अक्टूबर 2025
2 मिनट में पढ़ें
लेख - मोनल पंचोली
आज करवा चौथ है। हिंदू धर्म में यह दिन हर सुहागिन स्त्री के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन होता है। महत्वपूर्ण इसलिए भी क्योंकि यह दिन हर सुहागिन स्त्रियों के जीवन में सुख, समृद्धि और प्रेम की वृद्धि करता है। हमारी भारतीय संस्कृति में भी आभूषण एक प्रतीकात्मक भूमिका निभाते रहे हैं। प्राचीन समय से ही महिलाएं आभूषण पहनती आ रही हैं। आभूषण करवा चौथ के दिन भी श्रृंगार में मुख्य भूमिका निभाते हैं। करवाचौथ सुहागिनों का खास त्योहार होता है। ऐसी मान्यता है कि करवाचौथ पर महिलाओं को सोलह श्रृंगार करना चाहिए इससे घर में सुख और समृद्धि आती है और अखंड सौभाग्य का वरदान भी मिलता है। सोलह श्रृंगार में आभूषण का विशेष महत्व है, क्योंकि सोलह में से आठ श्रृंगार सिर्फ आभूषण से होते हैं उसके अलावा आठ चीज़ों में सम्पूर्ण श्रृंगार को स्थान दिया गया हैं।
सोलह श्रृंगार का अर्थ है सिर से लेकर पैर तक सुहाग की अलग-अलग निशानियां। हिंदू धर्म में हर विवाहित महिला के लिए इसे जरूरी माना गया है। प्राचीन काल में महिलाएं इसे अखंड सौभाग्य का प्रतीक मानती थी और