अक्टूबर की शुरुआत, यूपीआई ट्रांजैक्शन, रेलवे टिकट बुकिंग और एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
जन प्रकाशन 1 अक्टूबर 2025
2 मिनट में पढ़ें
आज एक अक्टूबर है और आज से बहुत कुछ चीजों और सेवाओं के दाम में बदलाव हो गया है। ये बदलाव सीधे आपकी जेब और सुविधाओं को प्रभावित करने का काम करते हैं। चाहे बात यूपीआई ट्रांजैक्शन की हो, रेलवे टिकट बुकिंग की हो या फिर रसोईघर से जुड़े एलपीजी सिलेंडर की हो, हर जगह कुछ न कुछ नया बदलाव लागू हो चुका है। इस महीने की शुरुआत में रेलवे ने टिकट बुकिंग के नियमों में कुछ बदलाव किया है, जिससे यात्रियों को फायदा होगा। इसके अलावा एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बदलाव भी आपको प्रभावित करेंगे।
आज से रेल टिकट बुकिंग के नियमों में ये बदलाव
आज से रेलव टिकट बुकिंग के नियमों में एक नया बदलाव लागू हो चुका है। इस नए बदलाव के तहत रिजर्वेशन खुलने के बाद पहले 15 मिनट में केवल वही लोग टिकट बुक कर सकेंगे, जिनका आधार वेरिफिकेशन हो चुका है। एप और आईआरसीटीसी दोनों जगह से टिकट बुक करने पर ये नियम लागू हैं।
एनपीएस से जुड़े नियमों में भी बदलाव
आज से नेशनल पेंशन सिस्टम यानी एनपीएस से जुड़े नियमों में भी बदलाव हुआ है। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने मल्टीपल स्कीम फ्रेमवर्क का नया नियम लागू क