बढ़ेगी भारत की ताकत, अनंत शस्त्र से तुरंत खत्म होगा दुश्मन
| जन प्रकाशन
बढ़ेगी भारत की ताकत, अनंत शस्त्र से तुरंत खत्म होगा दुश्मन
जन प्रकाशन 29 सितंबर 2025
2 मिनट में पढ़ें
भारतीय सेना का एयर डिफेंस सिस्टम मजबूत करने के लिए सेना ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को लगभग ₹30 हजार करोड़ में 'अनंत शस्त्र' सरफेस टू एयर मिसाइल वेपन सिस्टम खरीदने का टेंडर जारी किया है। इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बनाया है।
30 किलोमीटर मारक क्षमता
पहले इसे क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल (QRSAM) कहा जाता था। अब इसका नाम बदलकर 'अनंत शस्त्र' रखा गया है। अनंत शस्त्र की 5 से 6 रेजिमेंट खरीदी जाएंगी और इन्हें पाकिस्तान-चीन की सीमाओं पर तैनात किया जाएगा। इसकी खासियत यह है कि यह चलते-फिरते भी दुश्मन के टारगेट को हिट कर सकता है। साथ ही बहुत कम समय में फायर कर सकता है। इसकी मारक क्षमता लगभग 30 किलोमीटर (जमीन से हवा में) तक है। यह सेना के मौजूदा आकाशतीर और मीडियम रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल (MRSAM) मिसाइल सिस्टम का साथ देगा।
पूरी हो चुकी है सफल टेस्टिंग
'अनंत शस्त्र' की दिन और रात दोनों में सफल टेस्टिंग की जा चुकी है। इसी साल मई में हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी गई थी। उस दौरान पाकिस्तानी ड्रोन हमलों को सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने गन और मिस