MANIT के 14 फैकल्टी का नाम वर्ड्स के टॉप 2% साइंटिस्ट्स की सूची में शामिल, फैकल्टी ने कहा भविष्य में और भी बेहतर शोध करने के लिए प्रेरित हुए
जन प्रकाशन 25 सितंबर 2025
1 मिनट में पढ़ें
भोपाल। मध्यप्रदेश को एक बार फिर से गौरवान्वित होने का अवसर मिला है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी वर्ड्स टॉप 2% साइंटिस्ट्स की सूची में भोपाल के मौलाना आज़ाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के 14 फैकल्टी मेंबर को शामिल किया गया है। यह सूची स्कोपस डेटाबेस के आधार पर रिसर्च प्रकाशनों के प्रभाव, सिटेशन इंडिकेटर और ग्लोबल योगदान को ध्यान में रखकर तैयार की जाती है।
यह संस्थान के लिए एक ऐतिहासिक क्षण
इस सम्मान ने न केवल फैकल्टी की व्यक्तिगत उपलब्धि को मान्यता दी है बल्कि MANIT को देश के अग्रणी तकनीकी संस्थानों की श्रेणी में और मजबूत स्थान दिलाया है। फैकल्टी का कहना है कि यह हमारे संस्थान के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसी प्रतिष्ठित संस्था द्वारा हमारे 14 फैकल्टी मेंबर्स का चयन हमारे यहां की उत्कृष्ट शोध संस्कृति और अकादमिक उत्कृष्टता का प्रमाण है। यह उपलब्धि वैश्विक चुनौतियों को शोध और नवाचार के माध्यम से हल करने की हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
भविष्य में और भी बेहतर शोध करने के लिए प्रेरित करेगा
प्रो. शुक्ला ने बताया कि इस