जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

इंदौर की कमान अब मुख्यमंत्री के हाथों में नहीं, चेतन्य काश्यप को मिली जिम्मेदारी

जन प्रकाशन 26 नवंबर 2026
3 मिनट में पढ़ें
इंदौर की कमान अब मुख्यमंत्री के हाथों में नहीं, चेतन्य काश्यप को मिली जिम्मेदारी

ढाई साल बाद बदला जिले का प्रभारी मंत्री, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छोड़ा प्रभार; काश्यप अब तीन जिलों का संभालेंगे जिम्मा

इंदौर। प्रदेश की सियासत में इंदौर को लेकर एक अहम बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने करीब ढाई साल बाद जिले के प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी छोड़ दी है। अब कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप इंदौर के नए प्रभारी मंत्री होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार देर रात इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। काश्यप के पास पहले से भोपाल और राजगढ़ जिले की जिम्मेदारी है। ऐसे में अब उन्हें तीन जिलों का प्रभार संभालना होगा।

दिल्ली से लौटते ही आया फैसला

मुख्यमंत्री बुधवार को दिल्ली दौरे पर थे। यहां उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। कृषि भवन में शिवराज सिंह चौहान के साथ मंत्री प्रहलाद पटेल और एंदल सिंह कंसाना भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री के दिल्ली से लौटने के बाद रात में इंदौर के प्रभारी मंत्री को लेकर नया आदेश जारी हुआ। हालांकि, सरकार ने इस फेरबदल के पीछे की वजह सार्वजनिक नहीं की है।

मुख्यमंत्री ने बदली थी पुरानी परंपरा

मध्यप्रदेश में अब तक मुख्यमंत्री आमतौर पर किसी जिले के प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी नहीं संभालते थे। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में भी जिलों का प्रभार अलग-अलग मंत्रियों को दिया जाता था। जून 2021 में तत्कालीन गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को इंदौर और भूपेंद्र सिंह को भोपाल का प्रभारी बनाया गया था। अगस्त 2024 में डॉ. मोहन यादव ने इंदौर का प्रभार खुद लेकर इस परंपरा से अलग फैसला किया था।

अब फिर पुरानी व्यवस्था की ओर सरकार

करीब ढाई साल तक इंदौर की जिम्मेदारी अपने पास रखने के बाद मुख्यमंत्री ने अब यह प्रभार कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंप दिया है। इस बदलाव के साथ इंदौर में प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी फिर मुख्यमंत्री से अलग किसी कैबिनेट मंत्री के पास पहुंच गई है।

विजयवर्गीय के साथ मतभेदों की चर्चा भी रही

मुख्यमंत्री के पास इंदौर का प्रभार रहने के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और उनके बीच मतभेदों की चर्चाएं भी कई बार राजनीतिक गलियारों में होती रहीं। विजयवर्गीय के कुछ सार्वजनिक बयानों को भी उनकी नाराजगी से जोड़कर देखा गया था। हालांकि, मौजूदा फेरबदल का इन चर्चाओं से कोई संबंध है या नहीं, इस पर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:मध्यप्रदेशइंदौरराजनीतिभोपालउज्जैन

सुझाई गई खबरें

इंदौर में तीन प्रमुख सड़कों पर अब नहीं दौड़ेंगे ई-रिक्शा, प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध

26 नवंबर 2026

27 नवंबर को इंदौर में बजेगा हवाई हमले का सायरन, होगा ब्लैकआउट

26 नवंबर 2026

इंदौर से शूटिंग समेटकर मुंबई लौटी फिल्म यूनिट, पुलिस के व्यवहार से नाराज कलाकार ने जारी किया वीडियो

25 नवंबर 2026

फूटी कोठी ब्रिज के नीचे मंडी हटाने पर बवाल, नेता प्रतिपक्ष ने निगमकर्मी को मारा थप्पड़

25 नवंबर 2026

WhatsApp पर भेजें

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर रामदेव की खरी-खरी, बोले- सनातन के नाम पर पाखंड बंद करो

24 नवंबर 2026

मलबे में तब्दील हुए सपनों के घर, अपनों के सामने उजड़ गई जिंदगीभर की कमाई

24 नवंबर 2026