जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

MP में मानसून का दमदार असर, 86% बारिश पूरी; 16 जिलों में औसत पार

जन प्रकाशन 13 सितंबर 2026
3 मिनट में पढ़ें
MP में मानसून का दमदार असर, 86% बारिश पूरी; 16 जिलों में औसत पार

17 दिन बाकी, कई जिलों में कोटा पूरा होने की उम्मीद

इंदौर संभाग अब भी बारिश में पिछड़ा

भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून ने इस बार भले ही देरी से दस्तक दी, लेकिन बाद के दिनों में बारिश ने रफ्तार पकड़ ली। प्रदेश में अब तक सामान्य बारिश का करीब 86 प्रतिशत कोटा पूरा हो चुका है। 55 में से 16 जिलों में बारिश सामान्य से 100 प्रतिशत या उससे अधिक दर्ज की गई है, जबकि 34 जिले अभी भी औसत से पीछे चल रहे हैं। इंदौर संभाग में बारिश का आंकड़ा चिंता बढ़ाने वाला है।

16 जिलों में बारिश का आंकड़ा 100 पार

प्रदेश के भोपाल, राजगढ़, बुरहानपुर, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, निवाड़ी, मैहर, भिंड, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना, मऊगंज, शहडोल और उमरिया में सामान्य बारिश का आंकड़ा पूरा हो चुका है। इन जिलों में मानसून ने औसत बारिश की भरपाई कर दी है।

8 जिले लक्ष्य के बेहद करीब

खरगोन, मंडला, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, आगर-मालवा और अनूपपुर में 90 से 99 प्रतिशत तक बारिश हो चुकी है। मौसम का एक-दो मजबूत सिस्टम इन जिलों में सक्रिय होता है तो यहां भी सामान्य बारिश का आंकड़ा पूरा हो सकता है।

मानसून की विदाई में अभी वक्त

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून सीजन 1 जून से 30 सितंबर तक माना जाता है। अभी 17 दिन बाकी हैं। ऐसे में बारिश के आगामी दौर प्रदेश के आंकड़ों को और बेहतर कर सकते हैं। अक्टूबर में होने वाली बारिश को मानसूनी बारिश के आधिकारिक आंकड़ों में शामिल नहीं किया जाता।

डैमों ने पकड़ा फुल लेवल

लगातार बारिश का असर प्रदेश के बड़े जलाशयों में भी दिखाई दे रहा है। भोपाल के बड़े तालाब का जलस्तर फुल टैंक लेवल तक पहुंचने के बाद भदभदा और कलियासोत डैम के गेट खोलने पड़े। बरगी, बाणसागर और गोपीकृष्ण समेत कई जलाशयों में भी पर्याप्त पानी पहुंच चुका है।

कई जलाशयों में 90 फीसदी से ज्यादा पानी

इंदिरा सागर, गांधी सागर, बाणसागर, बारना, कोलार, महान, राजघाट, बरगी, ओंकारेश्वर, जौहिला और कुंडालिया सहित कई बांधों में 90 प्रतिशत या उससे अधिक जलभराव दर्ज किया गया है। वहीं नर्मदा और मंदाकिनी समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है।

जून की कमी जुलाई-अगस्त में हुई पूरी

इस बार मध्यप्रदेश में मानसून 24 जून को पहुंचा था, जो सामान्य समय से नौ दिन देर था। हालांकि इसके बाद मानसून ने तेजी दिखाई और अगले नौ दिनों में पूरे प्रदेश में फैल गया। जून में बारिश सामान्य से 30 प्रतिशत कम रही थी, लेकिन जुलाई के पहले सप्ताह तक आंकड़ा सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक हो गया। अगस्त के दूसरे सप्ताह से शुरू हुआ भारी बारिश का दौर सितंबर में भी बना हुआ है। आने वाले दिनों में पश्चिमी मध्यप्रदेश में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:मध्यप्रदेशभोपालपर्यावरण

सुझाई गई खबरें

एमपी में ठंड का का असर, चक्रवात से प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार

30 अक्टूबर 2026

बारिश ने बढ़ाई चिंता, इंदौर सहित 12 जिलों पर सूखे का संकट

28 अक्टूबर 2026

इंदौर में जल संकट की आहट, 361 नलकूप बंद; टैंकरों के भरोसे आपूर्ति की तैयारी

25 अक्टूबर 2026

इंदौर समेत 11 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, रात के तापमान में आएगी गिरावट

22 अक्टूबर 2026

WhatsApp पर भेजें

दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, 4.9 रही तीव्रता; चमोली में था केंद्र

7 अक्टूबर 2026

दिल्ली में सर्दियों से पहले सरकार का बड़ा प्लान, 1 नवंबर से आधे कर्मचारी करेंगे घर से काम

28 सितंबर 2026