जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

एमपी-छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग का अलर्ट जारी, भारी बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना, खुली जगहों में जाने से बचे लोग

जन प्रकाशन 6 जून 2026
2 मिनट में पढ़ें
एमपी-छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग का अलर्ट जारी, भारी बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना, खुली जगहों में जाने से बचे लोग

मध्यप्रदेश। देशभर में तेजी से मौसम बदल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली-एनसीआर समेत 17 राज्यों के लिए भारी बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, कई क्षेत्रों में 50 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मानसून पूर्व गतिविधियां लगातार सक्रिय हो रही

मध्यप्रदेश में मानसून पूर्व गतिविधियां लगातार सक्रिय हो रही हैं। इंदौर में शुक्रवार सुबह तेज गरज-चमक के साथ बारिश हुई। सुबह करीब डेढ़ घंटे में 15.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि पूरे दिन में कुल 16.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। दोपहर बाद कुछ समय के लिए धूप भी निकली, लेकिन मौसम में नमी बनी रही।

शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से छह डिग्री कम था।

अरब सागर से आ रही नमी के कारण हो रही बारिश

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण-पूर्व राजस्थान से गुजरात तक ऊपरी हवा का चक्रवात सक्रिय है। अरब सागर से आ रही नमी के कारण इंदौर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षा हो रही है। अगले तीन दिनों तक इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में छिटपुट बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना

छत्तीसगढ़ में भी मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार प्रदेश के एक-दो स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। किसानों को भी मौसम को देखते हुए खेतों में सतर्कता बरतने की सलाह दी हैं।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:मध्यप्रदेशइंदौरभोपालछत्तीसगढ़रायपुरपर्यावरण

सुझाई गई खबरें

एमपी में ठंड का का असर, चक्रवात से प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार

30 अक्टूबर 2026

बारिश ने बढ़ाई चिंता, इंदौर सहित 12 जिलों पर सूखे का संकट

28 अक्टूबर 2026

इंदौर में जल संकट की आहट, 361 नलकूप बंद; टैंकरों के भरोसे आपूर्ति की तैयारी

25 अक्टूबर 2026

इंदौर समेत 11 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, रात के तापमान में आएगी गिरावट

22 अक्टूबर 2026

WhatsApp पर भेजें

दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, 4.9 रही तीव्रता; चमोली में था केंद्र

7 अक्टूबर 2026

दिल्ली में सर्दियों से पहले सरकार का बड़ा प्लान, 1 नवंबर से आधे कर्मचारी करेंगे घर से काम

28 सितंबर 2026